एक्सप्लोरर

वित्त वर्ष 2021-22 में सुस्त रही वाहन बिक्री की रफ्तार, 10 साल के निचले स्तर तक गिरी टू-व्हीलर्स की सेल

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अनुसार, देश में वाहनों की थोक बिक्री की रफ्तार बीते वित्त वर्ष 2021-22 में सुस्त रही है.

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के अनुसार, देश में वाहनों की थोक बिक्री की रफ्तार बीते वित्त वर्ष 2021-22 में सुस्त रही है. संगठन ने कहा कि देश में बीते वित्त वर्ष के दौरान वाहनों की कुल थोक बिक्री छह प्रतिशत घटी है. वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री घटकर 10 साल के निचले स्तर पर आ गई. सियाम के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री घटकर 1,75,13,596 इकाई रह गई, जो 2020-21 में 1,86,20,233 इकाई पर थी. 

सियाम के आंकड़ों के अनुसार, अगर 2020-21 को छोड़ दिया जाए, तो तिपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 19 साल में सबसे कम है. वहीं, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी घटी है. बीते वित्त वर्ष में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई. हालांकि, इसी दौरान यात्री वाहनों की कुल बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 30,69,499 वाहन पर पहुंच गई, जो 2020-21 में 27,11,457 वाहन पर थी.

दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 11 प्रतिशत घटी है, जिसके साथ ही यह 1,34,66,412 इकाई पर आ गई. इससे पिछले वित्त वर्ष में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,51,20,783 इकाई रही थी. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 2,60,995 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,19,446 रही थी. 

सियाम के आंकड़ों के अनुसार मार्च, 2022 में देश में यात्री वाहनों की कुल बिक्री एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत घटकर 2,79,501 इकाई रह गई. मार्च, 2021 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,90,939 इकाई रही थी.

मार्च में दोपहिया वाहनों की बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 11,84,210 इकाई रह गई. मार्च, 2021 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 14,96,806 इकाई रही थी. इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 9,93,996 इकाई से 7,86,479 इकाई रह गई. स्कूटरों की बिक्री भी 21 प्रतिशत घटकर 3,60,082 इकाई रही. एक साल पहले समान महीने में दोपहिया कंपनियों ने 4,58,122 स्कूटर बेचे थे.

यह भी पढ़ें: इस दिन लॉन्च होगा Maruti XL6 का अपडेटेड मॉडल! ये डिटेल्स आईं सामने

यह भी पढ़ें: Tata Nexon इलेक्ट्रिक कार में कितना बैटरी पैक, कितनी रेंज और कौनसा मोटर है? कीमत के साथ सब कुछ जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget