एक्सप्लोरर

Tata Punch EV के अनवील की डिटेल आयी सामने, मुकाबले के लिए पहले से तैयार है ये इलेक्ट्रिक कार 

टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला बाज़ार में पहले से मौजूद सिट्रोएन ईसी3 से होगा. भारत में सिट्रोएन ईसी3 की कीमत 11.61 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होकर 12.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक जाती है.

Tata Punch EV: टाटा मोटर्स अपने ईवी डिवीजन Tata.ev के जरिये, जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी अगली ईवी के रूप में टाटा पंच को सामने लाने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक, देश में टाटा पंच के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में पूरी जानकारी के साथ पेश किया जायेगा. जिसके कुछ समय बाद ही लॉन्चिंग देखने को मिलेगी. 

हालांकि टाटा मोटर्स की तरफ से अपनी टाटा पंच ईवी के लिए किसी तरह की आधिकारिक लॉन्च का खुलासा नहीं किया गया है. जोकि कभी भी देखने को मिल सकता है. 

लॉन्चिंग के बाद टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार का मुकाबला बाज़ार में पहले से मौजूद सिट्रोएन ईसी3 से होगा. वहीं पंच ईवी घरेलू बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी भी हो सकती है. भारत में सिट्रोएन ईसी3 की कीमत 11.61 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होकर 12.79 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक जाती है.

टाटा पंच ईवी के पावर पैक से जुडी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, इसमें टियागो और टिगोर ईवी में मौजूद 24kWh पावर पैक के मुकाबले ज्यादा दमदार बैटरी पैक देखने को मिल सकता है. जिसे फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस किया जा सकता है और इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की ड्राइविंग रेंज लगभग 350 km की देखने को मिल सकती है.

टाटा पंच ईवी में ICE वेरिएंट के मुकाबले में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, आर्केड.ईवी ऐप सूट, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जैसा कि नई नेक्सन के साथ-साथ नेक्सन ईवी पर भी देखने को मिला है. 

यह भी पढ़ें- Bike Price Hike: नए साल में Triumph Speed 400 बाइक घर लाना होगा महंगा, जनवरी से बढ़ जायेंगे दाम!

Bike Care Tips: अगर बाइक से है आपकी पक्की यारी, तो सर्दियों में बड़े काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातें सारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget