एक्सप्लोरर

Honda Amaze Facelift: ADAS सिस्टम से लैस होगी होंडा अमेज, साथ ही मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स 

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की डिजायर से होगा, जिसे अगले साल नए अवतार में लॉन्च किया जाना है. नए अपडेट में इस कार में हाईब्रिड सिस्टम से लैस पेट्रोल इंजन मिलने की सूचना है.

Honda Motors: होंडा कार्स इंडिया कुछ महीनों में अपनी मिड साइज एसयूवी एलिवेट को भारतीय बाजार में बिक्री शुरू करने वाली है. इसके बाद कंपनी 2024 में अमेज़ कॉम्पैक्ट सेडान का न्यू जनरेशन मॉडल भी लाने वाली है. नई 2024 होंडा अमेज़ के बारे में ऑफिशियल डिटेल्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन इसके डिजाइन, इंटीरियर और अंडरपिनिंग में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे मौजूदा आर्किटेक्चर के मॉडिफाइड वर्जन पर तैयार किया जाएगा. इसी प्लेटफॉर्म पर होंडा एलिवेट भी आधारित है.  

ADAS से होगी लैस

नई अमेज का डिजाइन और स्टाइलिंग नई सिटी सेडान और ग्लोबल स्पेक एकॉर्ड से मिलता जुलता हो सकता है. होंडा अपनी नई अमेज सहित भविष्य में आने वाली सभी कारों को होंडा सेंसिंग ADAS तकनीक से लैस करेगी. इस सिस्टम के तहत लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, कॉलिजन मेटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर वार्निंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.

मिलेगा फीचर अपग्रेड

नई 2024 होंडा अमेज़ में एक नए इंटीरियर लेआउट के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे नए फीचर्स मिलने की संभावना है. इसके अतिरिक्त बाकी सभी फीचर्स मौजूदा फीचर्स मिलते रहेंगे, जिसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक फंक्शन, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम शामिल हैं.

इंजन

नई 2024 होंडा अमेज़ में 1.2L, 4-सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90bhp की टॉप पॉवर और 110Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. लेकिन इसमें कोई डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की डिजायर से होगा, जिसे अगले साल नए अवतार में लॉन्च किया जाना है. नए अपडेट में इस कार में हाईब्रिड सिस्टम से लैस पेट्रोल इंजन मिलने की सूचना है.

यह भी पढ़ें :- एमजी मोटर्स ने लॉन्च किया ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानिए कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget