एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: 2023 के अंत तक आने वाली हैं 4 नई एसयूवी कारें, आपको किसका है इंतजार?

महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही बोलेरो नियो प्लस एम्बुलेंस वेरिएंट पेश कर चुकी है, जबकि रेगुलर बोलेरो नियो प्लस के 2023 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

New SUVs Arriving: 2023 का अंत एसयूवी को पसंद करने वाले लोगों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. इलेक्ट्रिक, शेयर्ड प्लेटफार्मों और क्लासिक डिजाइनों के अपडेट पर के साथ चार प्रमुख एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं. आइए इन बहुप्रतीक्षित एसयूवी मॉडलों की डिटेल्स को जानें जो जल्द ही बाजार में आने वाली हैं. 

टाटा पंच ई.वी

टाटा पंच ईवी बाजार में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है.  उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की उम्मीदों को पूरा करते हुए कई बैटरी पैक और चार्जिंग विकल्पों के साथ बाजार में आयेगी. इसमें नेक्सन ईवी या टियागो ईवी वाला पॉवरट्रेन देखने को मिल सकता है. इसका ईवी-स्पेसिफिक डिज़ाइन एलिमेंट्स इसे इसके आईसीई मॉडल से अलग बनाते हैं. इसे टाटा के जेन-2 ईवी आर्किटेक्चर पर बनाया जाएगा, जो ALFA प्लेटफॉर्म का एक अपडेटेड वर्जन है.

Upcoming SUVs: 2023 के अंत तक आने वाली हैं 4 नई एसयूवी कारें, आपको किसका है इंतजार?

टोयोटा टैसर

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, टैसर के साथ अपनी एसयूवी लाइनअप का विस्तार करने वाली है, जो कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर का री-बैज मॉडल होगा. इसमें फ्रोंक्स के समान प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन, डिजाइन एलिमेंट्स और फीचर्स देखने को मिलेंगे. टैसर मारुति की इंजीनियरिंग और टोयोटा के सिग्नेचर एलिमेंट्स का मिला जुला रूप होगी. टोयोटा की यह नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी दो इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें 100bhp पॉवर वाला 1.0L बूस्टरजेट पेट्रोल और 90bhp पॉवर वाला 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट

किआ मोटर्स इंडिया, 2023 सॉनेट फेसलिफ्ट को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. हालाँकि इसमें कुछ बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. सोनेट अपने मौजूदा पावरट्रेन विकल्पों के साथ ही आएगी. इस फेसलिफ्ट में आकर्षक डिजाइन पेश किए जाने की संभावना है, जिससे यह एसयूवी अधिक प्रतिस्पर्धी और स्टाइलिश होगी. 2023 किआ सोनेट फेसलिफ्ट में एक अपडेटेड बम्पर, एलईडी डीआरएल, फॉक्स स्किड प्लेट और फॉग लैंप की सुविधा होगी, जबकि हेडलाइट यूनिट्स में कोई बदलाव नहीं होगा. फ्रंट ग्रिल में नए इंसर्ट होंगे और अंदर एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपहोल्स्ट्री मिलने की संभावना है.

Upcoming SUVs: 2023 के अंत तक आने वाली हैं 4 नई एसयूवी कारें, आपको किसका है इंतजार?

महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस

महिंद्रा एंड महिंद्रा पहले ही बोलेरो नियो प्लस एम्बुलेंस वेरिएंट पेश कर चुकी है, जबकि रेगुलर बोलेरो नियो प्लस के 2023 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें 2.2L डीजल इंजन होगा, जो 120bhp पॉवर प्रदान करेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. फीचर्स के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 2-डीआईएन ऑडियो सिस्टम, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर, डुअल एयरबैग और क्रूज़ कंट्रोल समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

Upcoming SUVs: 2023 के अंत तक आने वाली हैं 4 नई एसयूवी कारें, आपको किसका है इंतजार?

यह भी पढ़ें :- कई बड़े बदलावों के साथ आएगी महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट, मिलेगा नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
BYD EV पर मिल रहा बड़ा ऑफर, खरीदना हुआ आसान, EMI भी कम
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
बिजली नहीं, अब एथेनॉल से चार्ज होगी EV
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
अब चार्जिंग की भी टेंशन खत्म, धूप से चलने वाला स्कूटर आ गया
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?
नई गाड़ियों में कैसे चलेगा V2V सिस्टम, कितनी होगी इसकी रेंज?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
Embed widget