एक्सप्लोरर

Mahindra XUV300 Facelift: कई बड़े बदलावों के साथ आएगी महिंद्रा एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट, मिलेगा नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

नई XUV300 फेसलिफ्ट का डिजाइन XUV700 से प्रेरित होगी और इसमें महिंद्रा बीई इलेक्ट्रिक एसयूवी कांसेप्ट के एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं.

2024 Mahindra XUV300: महिंद्रा एंड महिंद्रा लंबे समय से XUV300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग  कर रही है, जो 2024 की शुरुआत में बाजार में आएगी. इसके टेस्टिंग मॉडल्स को कई बार सड़कों पर देखा गया है. जिसकी तस्वीरों से कुछ दिलचस्प डिटेल्स सामने आई हैं. नई महिंद्रा एक्सयूवी300 के डिजाइन में उल्लेखनीय बदलाव होंगे, जबकि इंटीरियर काफी हद तक मौजूदा मॉडल के समान ही रहने की उम्मीद है. कंपनी इसमें कई आधुनिक सुविधाएँ पेश करने की तैयारी कर रही है. जिसमें कई छोटे-मोटे मैकेनिकल बदलाव भी शामिल हैं. आइए जानते हैं नई XUV300 फेसलिफ्ट में क्या नया देखने को मिलेगा. 

मिलेगा नया ऑटोमेटिक गियरबॉक्स

हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई XUV300 में नया 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. यह यूनिट मौजूदा 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स को रिप्लेस करेगा. इस नए ट्रांसमिशन के साथ, सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद है. हालाँकि, इंजन लाइनअप में कोई बदलाव नहीं होगा. 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में क्रमशः 110bhp, 131bhp और 117bhp पॉवर आऊटपुट वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन मिलेगा.

सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स

XUV300 का मिड-लाइफ अपडेट एक पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगा, जो अपने सेगमेंट में पहली बार होगा और सबसे महत्वपूर्ण ADAS तकनीक के शामिल होने की उम्मीद है. यह तकनीक हुंडई वेन्यू जैसे प्रतिद्वंद्वियों में पहले से ही मौजूद है और सोनेट सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भी इस सिस्टम से लैस होने वाली है.

इंटीरियर अपडेट

नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के लिए एक अपडेटेड और छोटा गियर सिलेक्टर होगा. इसके सेंट्रल एसी वेंट में थोड़ा अंतर होगा, जबकि फुल डैशबोर्ड डिज़ाइन समान रहेगा, हालांकि इसे एक नया फिनिश मिलेगा. 2024 महिंद्रा XUV300 एक बड़े फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा, साथ ही इसमें नए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी देखने को मिलेंगे.

मिलेगा फ्रेश लुक

नई XUV300 फेसलिफ्ट का डिजाइन XUV700 से प्रेरित होगी और इसमें महिंद्रा बीई इलेक्ट्रिक एसयूवी कांसेप्ट के एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं. डिज़ाइन की बात करें तो इसमें दो पार्ट वाला नया फ्रंट ग्रिल, XUV700 से प्रेरित C-आकार के LED हेडलैंप, एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, एक अपडेटेड टेलगेट और रियर बम्पर, नए टेललैंप और एक रिपोज्ड लाइसेंस प्लेट देखने को मिलेंगे. लॉन्च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेजा से होगा.

यह भी पढ़ें :- बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की नई i7 M70 xDrive और 7 सीरीज 740d M स्पोर्ट लग्जरी कार, जानिए कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च
625 KM की Claimed Range और 456bhp Power, Volvo EX90 जल्द होगी लॉन्च

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget