एक्सप्लोरर

Upcoming Skoda SUV: अपकमिंग स्कोडा सब 4 मीटर SUV का रेंडर डिजाइन आया सामने, जानिए कब होगी लॉन्च

स्कोडा ने पुष्टि की है कि इस एसयूवी को 2025 में लॉन्च किया जाएगा, और इसे दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के अलावा अन्य बाज़ारों में निर्यात करने की योजना है.

Skoda Sub 4-Meter SUV: स्कोडा इंडिया अपनी अपकमिंग सब 4-मीटर एसयूवी के साथ छोटी एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है. यह कंपनी के लाइनअप में उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी के नीचे शामिल होगी. इस महीने की शुरुआत में, इस एसयूवी की पहली स्पाई तस्वीरें लीक हुई थीं. 

2025 स्कोडा सब 4 मीटर एसयूवी रेंडर 

लीक हुई स्पाई तस्वीरों के साथ-साथ स्कोडा के जारी किए गए आधिकारिक टीजर के आधार पर, प्रत्यूष राउत ने आने स्कोडा सब 4 मीटर एसयूवी के डिजिटल रेंडर बनाए हैं, जो लोगों को स्कोडा की नई एसयूवी के भविष्य की एक झलक पेश करते हैं. डिजाइन के बारे में बताते हुए, ऑटो वेबसाइट रशलेन के मुताबिक नई स्कोडा एसयूवी में कई आकर्षक फीचर्स होंगे. इनमें रैपअराउंड एलईडी टेल-लाइट्स, एक स्लीक स्पॉइलर-माउंटेड ब्रेक लाइट और खास आकर्षण के लिए नॉन-फंक्शनल रूफ रेल्स शामिल हैं.  

छोटा होगा व्हीलबेस 

अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली स्कोडा सब 4 मीटर एसयूवी टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट और हुंडई वेन्यू जैसे मॉडल्स को टक्कर देगी है. MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर निर्मित, यह छोटी एसयूवी अपने बड़े मॉडल कुशाक से काफी समान होगी, हालांकि इसका व्हीलबेस थोड़ा छोटा होगा जो 2,566 मिमी होगा.

पावर और परफॉर्मेंस

पावर के लिए इसमें एक मजबूत 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 hp पॉवर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ जोड़ा जाएगा, जो एक डायनेमिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम होगा. बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए, स्कोडा इसे अग्रेसिव प्राइस प्वाइंट पर ला सकती है. 

स्कोडा की एक्सपोर्ट स्कीम्स

स्कोडा ने पुष्टि की है कि इस एसयूवी को 2025 में लॉन्च किया जाएगा, और इसे दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका के अलावा अन्य बाज़ारों में निर्यात करने की योजना है. स्टाइल, परफॉरमेंस और अफोर्डेबल प्राइस के मिश्रण के साथ, स्कोडा सब 4 मीटर एसयूवी ग्लोबल मार्केट में काफी प्रभावशाली होगी. ग्राहक और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स इसके आगमन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च होगी सिट्रोएन C3 हैचबैक, कई नए फीचर्स भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
कार में इन जगहों से अंदर घुस सकता है सांप, ऐसे रखें सावधानी
कार में इन जगहों से अंदर घुस सकता है सांप, ऐसे रखें सावधानी
बारिश में कार के मैट के नीचे अखबार रखना कितना फायदेमंद? जानें सही तरीका
बारिश में कार के मैट के नीचे अखबार रखना कितना फायदेमंद? जानें सही तरीका
क्या 50 हजार सैलरी पर मिल जाएगी Victoris CNG? जानें EMI का हिसाब
क्या 50 हजार सैलरी पर मिल जाएगी Victoris CNG? जानें EMI का हिसाब

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget