एक्सप्लोरर

Citroen C3: ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च होगी सिट्रोएन C3 हैचबैक, कई नए फीचर्स भी होंगे शामिल

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के अलावा, सिट्रोएन जल्द ही C3 में एक ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम, एक फोल्डेबल चाबी और LED हेडलाइट्स भी जोड़ेगी.

Citroën C3 Hatchback Automatic: C3 हैचबैक भारत के लिए C-क्यूबेड प्रोग्राम के तहत सिट्रोएन का पहला मॉडल था, लेकिन प्रतिस्पर्धी कीमत होने के बावजूद, बिक्री काफी कम रही है. कई महत्वपूर्ण सुविधाओं के अलावा, C3 में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी नहीं मिलता है, जिससे इसकी अपील सीमित हो जाती है. हालांकि, Citroen जल्द ही इन कमियों को दूर करने जा रहा है; हमने हाल ही में आपको बताया था कि कंपनी ने C3 के लिए कुछ फीचर अपडेट की योजना बनाई है, और अब इसके साथ इस साल जून तक ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी पेश किया जाएगा.

सिट्रोएन C3 में टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक मिलेगा

C3 हैचबैक में वही 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा जो C3 एयरक्रॉस SUV के साथ पेश किया जाता है. इसे हाई-स्पेक 110hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें फिलहाल में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. C3 में दूसरा पावरट्रेन ऑप्शन वही नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन है जो 82hp का आऊटपुट जेनरेट करता है, और यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.

ज्यादा होगी कीमत

C3 एयरक्रॉस के लिए, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस वेरिएंट की कीमत उनके मैनुअल वेरिएंट की तुलना में 1.30 लाख रुपये ज्यादा है, इसलिए C3 हैचबैक के लिए भी इसी तरह के प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है. अभी, C3 के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 8.43 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये के बीच है. ऑटोमेटिक की कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है जो इसके कंप्टीटर्स; टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से थोड़ी ज़्यादा है. 

सिट्रोएन C3 में मिलेंगे नए फीचर 

ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के अलावा, सिट्रोएन जल्द ही C3 में एक ऑटोमेटिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम, एक फोल्डेबल चाबी और LED हेडलाइट्स भी जोड़ेगी. कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में यह भी पुष्टि की थी कि C3 2024 के मध्य तक स्टैंडर्ड रूप में 6 एयरबैग, ISOFIX एंकरेज और रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ आएगा. हाल ही में क्रैश टेस्ट किए गए eC3 हैचबैक में ये फ़ीचर बेहद कम थे, जिसके लिए इसे ग्लोबल NCAP से 0-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली थी. अगले वर्ष इसका फेसलिफ्ट आने वाला है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर री-डिजाइन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

टोयोटा लाएगी एक नई मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी, मारुति eVX पर होगी बेस्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम
Red Light से गलत लेन तक, दिल्ली में हर घंटे 34 हजार लोग तोड़ रहे नियम

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget