एक्सप्लोरर

भारत में कई नई कारें लाने की तैयारी कर रही है होंडा मोटर्स, एक ईवी एसयूवी भी होगी शामिल 

होंडा एलिवेट EV 2026 तक ब्रांड के नए ACE (एशियन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक) प्रोजेक्ट के तहत आएगी. कोडनेम DG9D वाली यह इलेक्ट्रिक SUV आने वाली हुंडई क्रेटा EV और मारुति सुजुकी eVX को टक्कर देगी.

Upcoming Honda Cars: होंडा कार्स इंडिया ने एलिवेट मिड-साइज एसयूवी के साथ भारतीय बाजार अपने आप को फिर से मजबूत किया है. अपनी बिक्री को और बढ़ाने के उद्देश्य से, कंपनी ने 2030 तक चार नई एसयूवी पेश करने की योजना बनाई है. इस योजना में एक नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (कोडनेम: 3US), एक न्यू जेनरेशन अमेज कॉम्पैक्ट सेडान और एलिवेट ईवी शामिल हैं. आइए जानते हैं इन अपकमिंग होंडा कारों के बारे में. 

न्यू जेनरेशन होंडा अमेज

नई अमेज एलीवेट मिड-साइज एसयूवी वाले प्लेटफॉर्म पर निर्मित होगी, हालांकि छोटे व्हीलबेस को एडजस्टमेंट करने के लिए इसे थोड़ा अपडेट किया जाएगा. यह कॉम्पैक्ट सेडान मौजूदा इंजन सेटअप को बनाए रखते हुए काफी बेहतर डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आएगी. नई अमेज अपने अधिकांश डिजाइन एलिमेंट्स को ग्लोबल-स्पेक एकॉर्ड से शेयर करेगी. इस समय इसके इंटीरियर की कम डिटेल्स ज्ञात हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह एलीवेट में मौजूद एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगी. यह इस मिड-साइज़ एसयूवी वाले कई समान फीचर्स के साथ आएगी. पावर के लिए, 2024 होंडा अमेज में पहले की तरह 1.2L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जो 89bhp और 110Nm का टॉर्क देता है. इसमें मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ही पेश किए जाएंगे.

होंडा एलिवेट EV

होंडा एलिवेट EV 2026 तक ब्रांड के नए ACE (एशियन कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक) प्रोजेक्ट के तहत आएगी. कोडनेम DG9D वाली यह इलेक्ट्रिक SUV आने वाली हुंडई क्रेटा EV और मारुति सुजुकी eVX को टक्कर देगी. होंडा इस साल के अंत तक एलिवेट EV के उत्पादन के लिए राजस्थान में अपनी तपुकारा फैसिलिटी को फिर से तैयार करना शुरू कर देगी. इस प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, हालांकि इसमें अंदर और बाहर कुछ ईवी स्पेसिफिक डिजाइन परिवर्तन होने की संभावना है.

होंडा सबकॉम्पैक्ट SUV

होंडा एक नए मॉडल के साथ अत्यधिक प्रतिस्पर्धी सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है. इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. नई होंडा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अमेज में इस्तेमाल किए जाने वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. इसी इंजन को हाइब्रिड तकनीक से बेहतर बनाया जा सकता है. लॉन्च होने के बाद, इसका मुकाबला किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा, महिंद्रा 3XO और सेगमेंट की अन्य कारों से होगा.

यह भी पढ़ें -

टाटा पंच और नेक्सन ईवी देश की सबसे सेफ इलेक्ट्रिक कार; भारत-NCAP क्रैश टेस्ट मिली 5-स्टार रेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget