एक्सप्लोरर

Upcoming Cars: दिसंबर में ये शानदार कारें भारतीय बाजार में देंगी दस्तक, CNG मॉडल्स भी होंगे शामिल 

अगर आप कार लेने का मन बना रहे हैं, या बना चुके हैं. तो इस साल के अंत में कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों को बाजार में उतार सकती हैं. इसलिए इन विकल्पों पर भी आप विचार कार सकते हैं.

New Cars: यदि आप जल्द ही एक नई कार खरीदने वाले हैं तो अगले महीने दिसंबर में 6 नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं. इसमें दो मॉडल्स सीएनजी के होंगे. ये दो कारें टोयोटा की अर्बन क्रूज़र हाइराइडर और ​मारुति की ग्रैंड विटारा सीएनजी वर्जन में आएंगी. तो चलिए जानते हैं कौन नई कारें इस दिसंबर में आने वाली हैं. आप अपने लिए इन कारों पर विचार कर सकते हैं. 

​मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी 

मारूति सुजुकी ने इस कार को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. यह कार माइल्ड हाइब्रिड और मजबूत हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है. यह कार लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हो रही है. कंपनी इस दिसंबर में अपनी इस कार को सीएनजी वर्जन में लॉन्च कर सकती है. 

अर्बन क्रूज़र हाइराइडर सीएनजी

टोयोटा ने हाल ही में अपनी Glanza और Urban Cruiser Hyryder को CNG वर्जन में लाने की घोषणा की है. Glanza CNG लॉन्च हो चुकी है और इसकी कीमतों का भी खुलासा हो चुका है और इस महीने कंपनी  Hyryder CNG को भी बाजार में उतार देगी. इस कार में मौजूदा इंजन के साथ सीएनजी किट दिया जाएगा. यह कार सीएनजी पर 26.10 किमी/किलोग्राम का माइलेज देगी.  

बीएमडब्ल्यू एक्सएम

लग्जरी वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू अपनी नई कार एक्सएम को 10 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. इस कार में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो VS इंजन मिलेगा. इस कार को हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा. यह कंपनी का पहला एम मॉडल है जिसमें हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा.

बीएमडब्ल्यू X7

बीएमडब्ल्यू अपनी एक्स 7 कार को भी इस महीने भारत में लॉन्च करने वाली है. इस कार में एक 3.0L पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 340 पीएस की पॉवर और 450 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम होगा. साथ ही इस कार में ढेर सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

मर्सिडीज बेंज जीएलबी 

मर्सिडीज-बेंज अपनी नई कार GLB को 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. यह कार मेक्सिको से सीबीयू रूट के जरिए भारत आएगी. यह देश में कंपनी की 7 सीटर वर्जन में दूसरी एसयूवी होने वाली है. इस कार में एक 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा, जो क्रमशः 163hp और 190hp की पावर प्रोड्यूस कर सकता है. 

मर्सिडीज बेंज EQB

मर्सिडीज बेंज अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को अपनी एक अन्य कार GLB के साथ 2 दिसंबर को लॉन्च करेगी. यह कार EBQ वाले  आर्किटेक्चर पर तैयार की गई है. कंपनी देश में पहले ही EQS और EQC जैसी कारें बेचती है.

यह भी पढ़ें- Kia Used Cars: ​मारुति और महिंद्रा के बाद, अब किआ भी बेचेगी सेकंड-हैंड कार, देखें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अवतार में जल्द लॉन्च हो सकती है नई Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget