एक्सप्लोरर

दुनिया की पहली 'BS-6 Electrified Flex Fuel Car' के प्रोटो टाइप से उठा पर्दा, समझ लीजिये इतनी खास क्यों होने वाली हैं ये गाड़ियां!

Electrified Flex Fuel Car: वर्तमान समय में भी E20 फ्यूल देश भर में 3,300 पंपों पर उपलब्ध है. जिसके चलते उम्मीद की जा रही है, कि निकट भविष्य में इथेनॉल पर चलने वाली इनोवा बाजार में उपलब्ध हो जाएगी.

Worlds first Electrified Flex Fuel Car: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, ने आज इथेनॉल से चलने वाली हाइब्रिड कार को लॉन्च कर दिया. जोकि अपनी तरह की दुनिया का पहला प्रोटोटाइप है. जो टोयोटा इनोवा एमपीवी का ही एक वेरिएंट है. जानकारी के लिए यहां बताना जरुरी है कि, इथेनॉल एक रिसाइकिल होने वाला ईंधन है. जिसे गन्ना, मक्का, मक्का और जौ जैसे खाद्यान्नों से तैयार किया जाता है. इथेनॉल बाकी ईंधन के मुकाबले किफायती और कम प्रदुषण का उत्सर्जन करता है. 

बायोवेस्ट के अलावा, भारत में एथेनॉल 2जी टेक्नोलॉजी का यूज करके पौधों के कचरे या 'पराली' से भी तैयार किया जाता है, जिसके जलने की वजह से देश के उत्तरी हिस्सों में बड़े पैमाने पर प्रदूषण का सामना करना पड़ता है. 

इसके अलावा इथेनॉल में पेट्रोल की तुलना में ऑक्टेन रेटिंग भी ज्यादा होती है, जो गाड़ी को ज्यादा पावर देने में सक्षम है. जबकि फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली गाड़ियों की परफॉरमेंस पेट्रोल के मुकाबले कुछ कम होती है.

फ्लेक्स फ्यूल तकनीक क्या है?

फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी के चलते गाड़ियों के इंजन को पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल के ज्यादा मिश्रण (20% से अधिक) का यूज किया जा सकता है. मौजूदा समय में, ब्राज़ील लगभग 48 % से ज्यादा इथेनॉल मिश्रण करने वाला देश है. वहीं, दूसरी ओर भारत में भी कई OEM ने अपनी गाड़ियों को E20 फ्यूल के हिसाब से तैयार करना शुरू कर दिया है. क्योंकि देश का लक्ष्य 2025 तक सभी गाड़ियों के लिए 20% इथेनॉल का यूज करने का है. वर्तमान समय में भी E20 फ्यूल देश भर में 3,300 पंपों पर उपलब्ध है, जिसके चलते उम्मीद की जा रही है, कि निकट भविष्य में इथेनॉल पर चलने वाली इनोवा भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगी. 

इनोवा फ्लेक्स-फ्यूल

हालांकि, कार कॉस्मेटिक रूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन इसे ICE वेरिएंट से थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें स्पोर्ट बैज देखने को मिलता है. इसमें 2.0-L फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन मौजूद है, जो 100% (93% तक) इथेनॉल पर चलने में सक्षम है. 

लॉन्चिंग के दौरान गडकरी ने कहा, कि भारत तीन महीने के भीतर 20% इथेनॉल मिश्रण तक पहुंचने की क्षमता रखता है. क्योंकि हमारे इथेनॉल निर्माता हैं, वह क्षमता रखते हैं इसीलिए भारत इथेनॉल उत्पादन में दुनिया में नंबर 1 उत्पादक बन सकता है और मेरा सपना है, कि सभी गाड़ियां (कारें, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा) 100% इथेनॉल पर चलें. 

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Car: पेट्रोल हा झंझट खत्म, नितिन गडकरी ने लॉन्च की देश की पहली फुल फ्लेक्स फ्यूल कार, खेत में उपजाए ईंधन से दौड़ेगी यह गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
Bike Chain Effect On Mileage: बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget