एक्सप्लोरर

Audio Seat Belt Remainder: भारत में चलने वाली इस कैब में आ गया ऐसा फीचर, 'जो दुनिया में कहीं और नहीं'

Safety Feature: भारत इस फीचर को पेश करने वाला पहला देश बन गया. अन्य देशों में अभी तक इस तरह के फीचर को लागू नहीं किया गया है, जो गाड़ियों में बैठते ही इंसान की आवाज में सीट बेल्ट लगाने की याद दिलाये.

Road Safety Feature: कुछ समय पहले जाने-माने उद्योगपति और टाटा ग्रपु के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री को सड़क दुर्घटना में जान गंवानी पड़ी थी, जिसकी वजह सीट बेल्ट न पहनना बताया गया था. दुर्घटना के समय वह पिछली सीट पर बैठे हुए थे. जिसके बाद से सरकार और ऑटोमोबाइल फील्ड से जुडी कंपनियों ने इस पर और तेजी से काम करना शुरू कर दिया.

हाल ही में कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनी उबर ने यात्रियों के लिए 'ऑडियो सीट-बेल्ट रिमाइंडर' फीचर की पेशकश की है. जिसका मकसद कार की फ्रंट और रियर दोनों ही सीट पर बैठने वाले यात्रियों को सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है.

ऐसे काम करेगा ये फीचर

जब भी कोई व्यक्ति उबर कैब बुक करेगा और कैब के आने पर उसमें सवार होगा, तब कार में सवार होते ही कैब चला रहे ड्राइवर के फोन पर 'ऑडियो सीट बेल्ट रिमाइंडर' सीट बेल्ट लगाने के लिए याद दिलाएगा. इस फीचर की खसियत ये है कि, ये आगे और पीछे दोनों सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए रिमाइंडर चलाएगा. ताकि रियर सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके.

हैदराबाद में हुआ शुरू

उबर इंडिया ने ऑडियो सीट बेल्ट रिमाइंडर फीचर को पहले फेज में हैदराबाद में पेश किया गया है. ताकि इसका रिस्पॉन्स देख सके, जो काफी अच्छा रहा. अब कंपनी इस फीचर को देश अन्य शहरों में भी जहां-जहां वह कैब सर्विस प्रोवाइड करती है, शुरू करने की तैयारी कर रही है. ताकि कैब में यात्रा करने वाले ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके और इसे वे निजी जीवन में अपनी गाड़ियों में चलते समय भी अपनाएं.

ऑडियो सीट बेल्ट रिमाइंडर फीचर लाने वाला पहला देश बना भारत

सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाये गए इस फीचर को पेश करने वाला भारत पहला देश बन गया है. अन्य देशों में अभी तक इस तरह के फीचर को लागू नहीं किया गया है, जो गाड़ियों में बैठते ही इंसान की आवाज में सीट बेल्ट लगाने की याद दिलाये.

यह भी पढ़ें :- टाटा सफारी फेसलिफ्ट के डिजाइन और इंटीरियर की डिटेल्स आईं सामने, मिलेंगे ये बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget