एक्सप्लोरर

Tata Safari Facelift: टाटा सफारी फेसलिफ्ट के डिजाइन और इंटीरियर की डिटेल्स आईं सामने, मिलेंगे ये बड़े अपडेट

Tata Safari Facelift Rival: इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्काजार जैसी कारों से होगा. एमजी हेक्टर बाजार में एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद है.

Tata Motors: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स, अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों नेक्सन, हैरियर और सफारी को बड़े अपडेट के साथ फेसलिफ्ट वर्जन में लॉन्च करने वाली है. इन तीनों नई एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. नई स्पाई तस्वीरों से टाटा सफारी फेसलिफ्ट के अपडेटेड डिजाइन और इंटीरियर के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं. तो चलिए देखते हैं इस एसयूवी में क्या नया होगा. 

डिजाइन अपडेट 

नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट में 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की गई टाटा हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट के कुछ स्टाइल एलिमेंट्स को शामिल किया जाएगा. यह एसयूवी एक पूरी तरह से अपडेट्स फ्रंट प्रोफाइल के साथ आएगी. इसमें एक स्प्लिट एलईडी हेडलैंप सेटअप और फुल विड्थ एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप देखने को मिलेगा. इसमें निचले बम्पर पर वर्टिकल शेप के हेडलैम्प क्लस्टर है. होराइजेंटल स्लैट्स के साथ एक नई ग्रिल और नए डिजाइन हाइलाइट्स को एडजस्ट करने के लिए बम्पर को पूरी तरह से अपडेट किया गया है. नए अलॉय व्हील्स को छोड़कर, बाकी का साइड प्रोफाइल समान रहेगा. इसके रियर प्रोफाइल में कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप, नया टेलगेट और एक अपडेटेड रियर बम्पर मिलने की उम्मीद है.

इंटीरियर अपडेट 

एक्सटीरियर के साथ साथ इसके इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है. इसमें नए डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ नया डैशबोर्ड लेआउट मिल सकता है. साथ ही सेंट्रल कंसोल में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलेगा. इस एसयूवी में एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की संभावना है, जो कि नई नेक्सन और कर्व एसयूवी कूप में भी मिलने की संभावना है. 

कैसा होगा पॉवरट्रेन?

नई सफारी में मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन को बरकरार रखा जाएगा. यह इंजन 170bhp की पॉवर और 350Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक का विकल्प मिलता है. साथ ही इसमें एक नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है. जो 170bhp की पॉवर और 280 Nm का टार्क जेनरेट कर सकता है. इसमें डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर का विकल्प मिल सकता है. 

कब होगी लॉन्च?

नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट को इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से 26 लाख रुपये के बीच हो सकती है. 

किससे होगा मुकाबला?

इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्काजार जैसी कारों से होगा. एमजी हेक्टर बाजार में एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन के साथ मौजूद है. साथ ही यह कई आधुनिक फीचर्स से भी लैस है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को खूब पसंद करते हैं लोग, जानें खासियत से लेकर कीमत तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget