एक्सप्लोरर

सिर्फ 5 हजार रुपये देकर घर ले आएं TVS की ये जबरदस्त बाइक, जानें EMI का पूरा हिसाब-किताब

दिल्ली में TVS की बाइक Radeon 110 की एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार 880 रुपये है. इस बाइक पर RTO शुल्क और इंश्योरेंस अमाउंट भी लगता है, जिसके बाद यह कीमत और ज्यागदा बढ़ जाती है.

टीवीएस की Radeon बाइक को खूब पसंद किया जाता है, जिसका सीधा मुकाबला इंडियन मार्केट में हीरो स्प्लेंडर प्लस है. अगर आप रोजाना घर से ऑफिस जाने के लिए किसी बेस्ट बाइक की तलाश कर रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. बड़ी बात यह है कि यह बाइक किफायती होने के साथ ही अच्छा माइलेज भी देती है. यहां हम आपको टीवीएस की इस बाइक की डाउन पेमेंट, EMI और ऑन-रोड कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं. 

TVS की बाइक Radeon 110 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 59 हजार 880 रुपये है. इस बाइक पर 5 हजार 93 रुपये का RTO शुल्क और 5 हजार 733 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट लगता है. इस तरह बाइक की ऑन-रोड कीमत कुल मिलाकर 70 हजार 706 रुपये हो जाती है. 

कितना देना होगा डाउन पेमेंट? 

दिल्ली में 70 हजार 706 रुपये की ऑन रोड कीमत पर आपको बाइक फाइनेंस कराने के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट के लिए देने होंगे. इस तरह आप 65 हजार 706 रुपये पर बाइक लोन ले सकते हैं. 16 फीसदी मासिक ब्याज दर से लोन लेने पर आपको 2 हजार 310 रुपये की कुल 36 EMI भरनी होंगी. ऐसे में आपका कुल अमाउंट 83 हजार 160 रुपये हो जाएगा. क्योंकि इसमें 17 हजार 454 रुपये का ब्याज शामिल है. 

TVS Radeon का पावरट्रेन और फीचर्स

TVS Radion में 109.7 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. इस इंजन से 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर मिलती है और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है. बाइक का इंजन 4-स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है. टीवीएस की इस बाइक के टैंक की फ्यूल कैपेसिटी 10 लीटर है.

बाइक के पावरट्रेन की बात की जाए, तो इसके फ्रंट में 130 mm के ड्रम ब्रेक लगे हैं और इसके टॉप वेरिएंट में 240 mm के फ्रंट डिस्क ब्रेक लगे हैं. इसके साथ ही बाइक के रियर व्हील के लिए 110 mm के ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. रेडियॉन 110 के सभी वेरिएंट में 18-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम भी लगा है.

टीवीएस रेडियॉन 110 में LCD स्क्रीन और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर भी दिए गए हैं. ये बाइक होंडा CD 110 ड्रीम DX, हीरो स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना जैसी बाइक को कड़ी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें:-

विराट कोहली के पास महंगी-महंगी गाड़ियों की कतार, Bentley से लेकर Audi तक कई कार शामिल 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल
सीट बेल्ट बनी बड़ी मुसीबत, 15 लाख ट्रक हुए रिकॉल
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Innova Hycross खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
1 लाख की डाउन पेमेंट पर Innova Hycross खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगी नई XL6, जानें खासियत
इंडोनेशिया के बाद अब भारत में लॉन्च होगी नई XL6, जानें खासियत

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget