एक्सप्लोरर

Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान

Ethanol From Hair: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और गन्ने की निर्भरता के बीच गुजरात के एक स्टार्टअप ने इंसानों के बालों से एथेनॉल बनाने का चौंकाने वाला दावा किया है.

Ethanol From Hair: भारत में अभी इस समय एथेनॉल को लेकर चर्चा बहुत तेज हो गई है. क्योंकि E10 और E20 के बाद अब हमारे देश में E100 को भी मंजूरी मिल गई है. जबकि कई कंपनियां ऐसी गाड़ियां भी बना रही हैं जो की 100% एथेनॉल पर चलेगी. जबकि इस बीच बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल अब इंसानों के बाल से एथेनॉल बनाया जायेगा.

बता दें कि गुजरात की एक कंपनी टेक्नोफेस्ट ग्लोबल ने बायोमेकरज़ के साथ मिलकर एक ऐसी अनोखी तकनीक विकसित की है. जिसके जरिए बेकार पड़े इंसानों के बालों से बायोएथेनॉल बनाया जा सकता है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि यह पूरी तकनीक कैसे काम करती है और इसके पीछे की असल सच्चाई क्या है.

इंसानों के बालों से बनेगा बायोएथेनॉल!

आपको बता दें कि बालों से फ्यूल बनाने की यह प्रक्रिया सुनने में जितनी अजीब लगती है उतनी ही मुश्किल भी है. क्योंकि इंसानों के बालों में केराटिन नाम का एक बेहद मजबूत प्रोटीन पाया जाता है. जो आसानी से नष्ट नहीं होता है. पारंपरिक तरीकों से गन्ने या मक्के की तरह इन्हें सड़ाकर या फर्मेंट करके अल्कोहल में बदलना मुमकिन नहीं होता है.

कंपनी का दावा है कि उन्होंने IMPHA नाम की तकनीक तैयार की है. इसके जरिए बालों में मौजूद केराटिन प्रोटीन को तोड़कर और खास केमिकल प्रोसेस से गुजारकर उसे बायोएथेनॉल में बदला जाता है. कंपनी ने हाल ही में लगभग 100 लीटर क्षमता वाले एक छोटे रिसर्च प्लांट में इसका सफल परीक्षण करने का भी दावा किया है.

Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान

यह भी पढ़ें: Cheapest Automatic Cars: महंगी कारों को भूल जाइए, 5 लाख रुपये से कम में मिलेंगे ऑटोमैटिक गियर

गन्ने और अनाज का होगा कम यूज़

अगर बालों से एथेनॉल बनाने का यह प्रोजेक्ट कमर्शियल स्तर पर सफल हो जाता है तो यह देश की इकॉनमी और कृषि क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव साबित होगा. क्योंकि अभी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर गन्ने और अनाज का इस्तेमाल कर रही है. बालों के इस्तेमाल से फूड वर्सेज फ्यूल की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा. इसके लिए किसी अतिरिक्त उपजाऊ कृषि भूमि या पानी की बर्बादी की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि बाल कटे हुए बाल पूरी तरह से वेस्ट प्रोडक्ट हैं.

Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान

क्या हैं चुनौतियां?

जानकारी के लिए बता दें कि बाल से एथेनॉल बनाने में कई तरह की चुनौतियां भी आएंगी और इसे सफल बनाना आसान नहीं होगा. सबसे बड़ी समस्या देश भर के हजारों सैलून और ब्यूटी पार्लर्स से कचरे के रूप में निकलने वाले बालों को बड़े पैमाने पर इकट्ठा करने की है. जबकि इसके अलावा बालों में लगे हुए शैम्पू, तेल, डाई और अन्य केमिकल को साफ करना और फिर उन्हें प्रोसेसिंग यूनिट तक पहुंचाना एक बहुत ही पेचीदा और खर्चीला काम है.

कितना असरदार होगा यह कदम?

अब कुल मिलाकर ददेखें तो गुजरात के इस स्टार्टअप का यह दावा भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से एक बेहद दिलचस्प और क्रांतिकारी सोच को जन्म देता है. भारत जैसे देश में जहां कच्चे तेल के आयात पर भारी-भरकम रकम खर्च होती है और ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत बड़ा मुद्दा है. कचरे से फ्यूल बनाने के ऐसे प्रयास हमेशा सराहनीय माने जाते हैं.

यदि आने वाले समय में इस तकनीक को वैज्ञानिक और आर्थिक पैमानों पर पूरी तरह सही पाया जाता है तो यह देश के बायोफ्यूल प्रोग्राम को एक नई दिशा दे सकती है. हालांकि आम लोगों की गाड़ियों की टंकी तक बालों से बना यह एथेनॉल पहुंचने में अभी काफी वक्त और कड़े वैज्ञानिक परीक्षणों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: जब भारत में तय है स्पीड लिमिट, तो मीटर में क्यों दी जाती है 200-250 की रफ्तार

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget