एक्सप्लोरर

Triumph Scrambler 400 XC: लॉन्च से पहले ट्रायम्फ की इस नई बाइक का टीजर जारी, जानें कैसा होगा इंजन और डिजाइन

Triumph Scrambler 400 XC: ट्रायम्फ ने अपनी अपकमिंग बाइक स्क्रैम्बलर 400 XC का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है. उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक भारत में अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च की जाएगी.

Triumph Scrambler 400 XC Features: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारत में जल्द लॉन्च होने वाली स्क्रैम्बलर 400 XC का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर को कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा किया है.  इसके जरिए बाइक के डिजाइन और संभावित फीचर्स की झलक मिलती है. उम्मीद है कि यह बाइक अगले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में उतारी जाएगी.

स्टाइलिश एक्सटीरियर और नई कलर

स्क्रैम्बलर 400 XC के टीजर से साफ है कि यह बाइक एक नए पीले रंग में पेश की जाएगी, जिसे ट्रायम्फ की किसी और मिडिलवेट बाइक में अब तक नहीं देखा गया है. इसकी सबसे खास बात है क्रॉस-स्पोक व्हील्स जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आते हैं. बाइक को बेहतर सस्पेंशन सपोर्ट देने के लिए इसमें 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिए जा सकते हैं. इससे बाइक की ऑफ-रोडिंग क्षमता भी शानदार हो जाती है, जो इसे एडवेंचर बाइक के रूप में और भी खास बनाती है.

 इंजन और परफॉर्मेंस

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 XC में 398cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 39.5 बीएचपी की पावर और 37.5 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. कंपनी इस बाइक में कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स भी दे सकती है जो इसे ट्रायम्फ की स्टैंडर्ड 400X से अलग बनाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 400X से करीब 25,000 से 30,000 ज्यादा हो सकती है.

बता दें कि ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 XC एक स्टाइलिश और पावरफुल मोटरसाइकिल बनकर सामने आ रही है, जिसमें शानदार डिजाइन, दमदार इंजन और ऑफ-रोडिंग क्षमताएं शामिल हैं. टीजर के जरिए इसमें आने वाले कई एडवांस फीचर्स की झलक मिलती है, जिससे यह बाइक प्रीमियम सेगमेंट में एक खास स्थान बना सकती है. अब देखना यह है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में कब और किस कीमत पर लॉन्च करती है.

ये भी पढ़ें:-

शानदार माइलेज, 6 एयरबैग वाली Renault की इस कार पर मिल रही है 90,000 तक की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी सस्ती EV में क्या खास दे सकती है Maruti? जानिए रेंज और फीचर्स
अपनी सस्ती EV में क्या खास दे सकती है Maruti? जानिए रेंज और फीचर्स
टाटा की इस 600 KM रेंज वाली EV पर लाखों का डिस्काउंट, जानें डिटेल्स
टाटा की इस 600 KM रेंज वाली EV पर लाखों का डिस्काउंट, जानें डिटेल्स
BYD Sealion 08 को मिले 12000 से ज्यादा ऑर्डर, देती है 1650 KM रेंज
BYD Sealion 08 को मिले 12000 से ज्यादा ऑर्डर, देती है 1650 KM रेंज
गाड़ी के Pending Challan से हैं परेशान, इस दिन हो सकता है निपटारा
गाड़ी के Pending Challan से हैं परेशान, इस दिन हो सकता है निपटारा

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
मणिपुर के म्यूजिक टीचर का दिल्ली में कत्ल, हंगामे के विरोध में पीटा, 7 गिरफ्तार
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सही रूप से जांच हो'
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
'भगवान हमारे साथ...' विधानसभा में ऐसा क्यों बोले तमिलनाडु CM थलापति विजय?
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
सुंदर फिट, AFG सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह पर भी आया अपडेट
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के घर हुई चोरी, सोने की चेन और डायमंड ईयररिंग्स हुए गायब
दीपिका कक्कड़ की ननद के घर हुई चोरी, गायब हुई सोने और डायमंड की ज्वेलरी
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
दिल्ली से गुजरात ले जाया गया National Film Award, संजय राउत बोले- 'अगर आत्मसम्मान है तो...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
शहबाज और मुनीर को UN ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'पाकिस्तान...'
अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा
अब सब्जियों की जगह फ्रिज में रखे जाएंगे इंसान, जापान का यह वीडियो घुमा देगा माथा
Embed widget