एक्सप्लोरर

Traffic Challan: गाड़ी चलाते समय अपनाएंगे ये उपाय, तो नहीं कटेगा ट्रैफिक चालान

Road Safety Rules: अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर चालान से बच सकते हैं, पढ़िए पूरी खबर.

How to avoid traffic challan: भारत में ट्रैफिक नियमों को लगातार कड़ा किया जा रहा है. लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं. जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है. ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान काटती है. बहुत बार जाने-अनजाने में भी लोगों का चालान कट जाता है. आपको ट्रैफिक चालान का सामना न करना पड़े, इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए. 

रोड सिग्नल का रखें ध्यान

सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा बहुत सावधान रहें. इसके लिए सड़क पर लगे ट्रैफिक सिग्नल और साइन बोर्ड का जरूर ध्यान रखें. सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर अधिकतम स्पीड लिमिट और अन्य कई दूसरी जानकारियां लिखी होती हैं. चेतावनी संकेतों पर ध्यान देना दुर्घटना और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बेहद जरूरी है. 

सभी डॉक्यूमेंट्स को रखें साथ

कई बार ट्रैफिक चालान जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ न रखने के कारण काटा जाता है. आपको ट्रेफिक चालान का सामना न करना पड़े इसके लिए आपको वाहन चलाते समय हमेशा अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस, RC, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस पेपर को जरूर रखें. चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस आपसे इन डॉक्यूमेंट्स को दिखाने के लिए कह सकती है. आप इन डॉक्यूमेंट्स को मोबाइल या ट्रांसपोर्ट ऐप या डिजिलॉकर पर भी डाउनलोड करके अपने साथ रख सकते हैं.  

न करें बेवजह मोडिफेकेशन

बहुत सारे लोग अपनी गाड़ी को दूसरों से अलग दिखाने के लिए बहुत तरह के मोडिफिकेशन करवा लेते हैं. यह कुछ हद तक तो ठीक है, लेकिन कुछ गैरकानूनी मोडिफिकेशन के कारण आपका ट्रैफिक चालान काटा जा सकता है. इन मोडिफिकेशन में ब्लैक फिल्म कोटेड विंडो, तेज लाइट्स, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और ऐसे अन्य मोडिफिकेशन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- अल्ट्रोज के लाइनअप में नया वेरिएंट होगा शामिल, तीन पावरट्रेन में होगी उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

After मार्केट मॉडिफिकेशन से खत्म हो जाती है कार की वारंटी? क्या है सच
After मार्केट मॉडिफिकेशन से खत्म हो जाती है कार की वारंटी? क्या है सच
मौजूदा Nexon से कितना अलग होगा नया मॉडल? टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
मौजूदा Nexon से कितना अलग होगा नया मॉडल? टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
आपकी कार में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, रोज ड्राइव करने वाले जान लें
आपकी कार में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, रोज ड्राइव करने वाले जान लें
जितनी अच्छी Driving, उतना कम Insurance , सरकार कर रही बड़ी तैयारी
जितनी अच्छी Driving, उतना कम Insurance , सरकार कर रही बड़ी तैयारी

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
उपचुनाव से पहले CM शुभेंदु अधिकारी बोले, 'मुस्लिमों के लिए टेस्ट है कि...'
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
दिल्ली में शराब ठेके के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
इमरान खान की हालत पर 7 पूर्व कप्तानों का छलका दर्द
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'काजी कैंप पर दागेंगे मिसाइल ', BJP MLA की बात पर गुस्से में ओवैसी- 'मैं अकेला वहां...'
'काजी कैंप पर दागेंगे मिसाइल ', BJP MLA की बात पर गुस्से में ओवैसी- 'मैं अकेला वहां...'
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
'कुरान में जो हुक्म है, हम उसी पर चलेंगे', UCC पर बोले सपा नेता ST हसन
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
झरने में नहा रहे परिवार पर गिरा खतरनाक सांप, रूह कंपा देगा वीडियो
Embed widget