एक्सप्लोरर

Traffic Challan: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने की 2017 से 2021 तक सभी लंबित चालानों को माफ करने की घोषणा 

सरकार के इस कदम से पूरे यूपी में करोड़ों ट्रैफिक चालान माफ हो जाएंगे. पुराने लंबित चालानों को रद्द करने के बाद इस अवधि के बाद काटे गए चालान का भुगतान लोग वाहन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

Traffic Challan Relief: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के वाहन चालकों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि वाहन मालिकों के सभी निजी और कमर्शियल ट्रैफिक चालान जो 2017 से 2021 तक लंबित है, को रद्द किया जाएगा. एक आधिकारिक दस्तावेज़ के अनुसार, सभी प्रकार के वाहनों, जिनका चालान 1 जनवरी 2017 और 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी किया गया है और वे अभी भी लंबित हैं तो इनपर यह रद्दीकरण लागू होगा. इसमें वे सभी मामले शामिल हैं जो वर्तमान में विभिन्न अदालतों में लंबित हैं.

लोगों को मिलेगी राहत

एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अदालती मामलों की सूची प्राप्त करने के बाद पोर्टल से सभी ट्रैफिक चालान को वापस ले लें. उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से राज्य के कई निजी और व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनका ट्रैफिक चालान का मामला लंबित है.

इस नियम के अनुसार रद्द हुआ चालान

शासन ने सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों को न्यायालय की सूची प्राप्त होने के बाद लंबित चालानों को ई-चालान पोर्टल से हटाने के निर्देश जारी किये हैं. सीएम योगी के इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों ने खुशी जताई है. परिवहन आयुक्त ने कहा कि पुराने लंबित चालानों को रद्द करना जून 2023 के यूपी अध्यादेश संख्या 2 के अनुसार है. हालांकि नोएडा में किसान ऐसे चालानों को रद्द करने का विरोध कर रहे थे.

यूपी ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से करें जानकारी

सरकार के इस कदम से पूरे यूपी में करोड़ों ट्रैफिक चालान माफ हो जाएंगे. पुराने लंबित चालानों को रद्द करने के बाद इस अवधि के बाद काटे गए चालान का भुगतान लोग वाहन ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं. सरकार के इस फैसले की पूरी जानकारी यूपी ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्राप्त की जा सकती है और इसके लिए केवल वाहन नंबर की आवश्यकता होगी. इसके अलावा, जिन ड्राइवरों को लगता है कि उनका गलत चालान काटा गया है, तो वे वेबसाइट पर इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- इस महीने मारुति की कारों की खरीद पर कर सकते हैं तगड़ी बचत, कंपनी दे रही है 61,000 रुपये तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
सस्ती कारों का दौर खत्म? एंट्री-लेवल सेगमेंट में क्यों घट रही खरीदारों की दिलचस्पी
Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget