एक्सप्लोरर

Toyota Urban Cruiser Taisor: टोयोटा ने कराया अर्बन क्रूजर टैसर को ट्रेडमार्क, होगा मारुति फ्रोंक्स का रिबैज वर्जन

इस कार का मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी कारों से होगा, पंच में एक 1.2L 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85 बीएचपी पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Upcoming Toyota SUV: सब 4-मीटर एसयूवी बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए टोयोटा ने अपनी आगामी एसयूवी के लिए "अर्बन क्रूजर टैसर" नाम को ट्रेडमार्क कराया है. कंपनी ने यह निर्णय ब्रेजा बेस्ड अर्बन क्रूज़र को बंद करने के बाद लिया है. सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में बाजार में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं, जिसमें मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसे मॉडल्स शामिल हैं. टोयोटा ने पिछले साल अर्बन क्रूजर का उत्पादन बंद कर दिया और इस नाम का इस्तेमाल अर्बन क्रूजर हायराइडर में दिया, जिसे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को कड़ी टक्कर मिल रही है. अब कंपनी अर्बन क्रूजर टैसर नाम का इस्तेमाल मारुति फ्रोंक्स पर आधारित अपनी एक नई सब 4-मीटर एसयूवी कूप के लिए करेगी. 

कैसी है नई टोयोटा एसयूवी

इस साल की शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अर्बन क्रूजर टैसर को प्रदर्शित किया था, जो मारुति फ्रोंक्स की तरह अपनी ओर ध्यान आकर्षित करती है. फ्रोंक्स को एक बॉक्सी डिजाइन में खासकर युवाओं को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है. लॉन्च की बाद से मारुति की यह एसयूवी मोस्ट सेलिंग टॉप 10 कारों में शामिल है. 

डिजाइन और फीचर्स होंगे समान 

फ्रोंक्स से प्रेरित टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर में मारुति की एसयूवी के समान डिजाइन डिटेल्स मिलेंगे. इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जैसा कि बलेनो/ग्लैंजा में देखने को मिलता है. टैसर को अलग दिखाने के लिए इसमें बाहरी तौर पर कुछ बदलाव संभव हैं. टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के इंटीरियर डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस कार में 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एक आर्कमिस साउंड सिस्टम और 40 से अधिक कनेक्टिविटी फ़ंक्शंस दिए जा सकते हैं. साथ ही इसमें कनेक्टेड कार टेक भी मिल सकता है. साथ ही इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ-साथ वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले यूनिट, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, रियर एसी वेंट और कीलेस एंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी और यह कार 360-डिग्री व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, विंग मिरर में एकीकृत टर्न इंडिकेटर्स और इलेक्ट्रीकली एडजस्टेबल मिरर से भी लैस होगी. 

इंजन

अर्बन क्रूज़र टैज़र का पावरट्रेन फ्रोंक्स के समान होगा. इसमें एक 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (99 hp और 147 एनएम) और एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (89 hp और 113 एनएम टॉर्क) का विकल्प मिलेगा. टोयोटा टैसर के जल्द ही बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है. अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कीमत फ्रोंक्स से अधिक होने की उम्मीद है, जिसकी फिलहाल एक्स शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपये से 13.2 लाख रुपये के बीच है.

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी कारों से होगा, पंच में एक 1.2L 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85 बीएचपी पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

यह भी पढ़ें :- 50 हजार के पार हुई हुंडई एक्सटर की बुकिंग, डिलीवरी के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget