एक्सप्लोरर

Toyota Fortuner Leader Edition हुआ लॉन्च, सिग्नेचर स्टाइल के साथ भारत में रखा कदम

Toyota Fortuner Leader Edition: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने देश में फॉर्च्यूनर के लीडर एडिशन को लॉन्च कर दिया है. इस कार में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है. इस मॉडल की स्टाइल में भी बदलाव किया गया है.

Toyota Fortuner Leader Edition: टोयोटा भारत ने देश में नई कार को लॉन्च कर दिया है. टोयोटा अपनी 7-सीटर एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन के साथ मार्केट में आ गई है. टोयोटा का ये मॉडल डीजल 4*2 वेरिएंट पर बेस्ड है. टोयोटा ने अपने इस मॉडल के फीचर्स में कुछ बदलाव किया है. साथ ही कंपनी ने इसके स्टाइल में भी कुछ बदलाव किया है. कंपनी के इस मॉडल की कीमत स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर से ज्यादा रखी है. फॉर्च्यूनर, टोयोटा के सबसे पॉपुलर ब्रांड में से एक है. साल 2009 से अब तक जापानी कार निर्माता कंपनी ने भारत में 2.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं.

लीडर एडिशन हुआ लॉन्च

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपने फॉर्च्यूनर लाइन-अप में एक और कार को बढ़ा दिया है. कंपनी ने फॉर्च्यूनर के लीडर एडिशन को भारतीय बाजार में उतार दिया है. इस कार को डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट के साथ लाया गया है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट और क्लैरिटी शामिल हैं. इस कार में काले रंग के अलॉय-व्हील्स लगाए गए हैं. इस कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डुअल-टोन सीट लगी हैं. साथ ही कार में कई एडवांस फीचर्स को भी जोड़ा गया है. इसमें वायरलेस चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटो फोल्डिंग मिरर जैसे फीचर शामिल हैं.

टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन का पावरट्रेन

टोयोटा ने लीडर एडिशन के 4*2 वेरिएंट को दमदार स्टाइलिंग के साथ उतारा है. टोयोटा की इस कार में 2.8-लीटर डीजल इंजन लगा है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी जोड़ा गया है. इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट से 201 bhp की पावर मिलेगी और 500 Nm का टॉर्क जेनेरेट होगा. वहीं इसका मैनुअल वेरिएंट 201 bhp की पावर जेनेरेट करता है और 420 Nm का टॉर्क मिलता है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत

कंपनी ने अपनी इस कार की बुकिंग को शुरू कर दिया है. टोयोटा ने इसकी किसी ऑफिशियल प्राइस की घोषणा नहीं की. ग्राहक की डील के मुताबिक, कार में जरूरत के अनुसार फीचर्स कस्टमाइज कराने के बाद इसकी कीमत को बताया जाएगा. टोयोटा के इस 4*2 वेरिएंट की कीमत 35.93 लाख रुपये से शुरू होकर 38.21 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Triumph ने बढ़ाई स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 एक्स की कीमतें, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से होता है मुकाबला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
महिंद्रा ने भारत में पेश की Scorpio Lifestyler, जानें कीमत
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
EV महंगी या पेट्रोल कार, लंबी रेस में कौन पड़ेगी सस्ती?
Runway Construction Cost: हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
हवाई जहाज का रनवे बनाने में कितनी आती है लागत? जानें एक किमी का खर्च
Traffic Signal: ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान
ट्रैफिक सिग्नल पर बार-बार बजाते हैं हॉर्न? कट जाएगा चालान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget