एक्सप्लोरर

दिल्ली या गुरुग्राम, कहां सस्ती मिल जाएगी Toyota Fortuner? लाखों रुपये का देखने को मिलेगा अंतर

Toyota Fortuner Price: दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में फॉर्च्यूनर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. आप खरीदने से पहले यह जानकारी हासिल कर लेंगे कि आपको यह कार कहां सस्ती मिलेगी. 

Toyota Fortuner Price Comparison: टोयोटा फॉर्च्यूनर भारतीय बाजार की पॉपुलर डी-सेगमेंट एसयूवी है, जोकि नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर है. अपनी रोड प्रेजेंस और शानदार परफॉर्मेंस के चलते यह कार खूब पसंद की जाती है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में इस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आने वाली है. 

दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. इस तरह आप खरीदने से पहले यह जानकारी हासिल कर लेंगे कि आपको यह कार कहां सस्ती मिलेगी. आइए डिटेल्स जानते हैं. 

क्या है टोयोटा फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत?

दरअसल, टोयोटा फॉर्च्यूनर की ऑन-रोड कीमत में एक्स-शोरूम कीमत के अलावा रोड टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे चार्जेस शामिल होते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलग-अलग राज्यों में रोड टैक्स और इंश्योरेंस चार्ज अलग-अलग होते हैं. ऐसे में ऑन-रोड कीमत में अंतर देखने को मिल जाता है.

दोनों की कीमतों में कितना अंतर? 

दिल्ली में 2.7 4x2 MT (Petrol) वैरिएंट की कीमत 40.07 लाख रुपये है तो वहीं गुरुग्राम में यह कीमत 39.80 लाख रुपये है. इस तरह दोनों की कीमतों में 27 हजार रुपये का अंतर है. 2.7 4x2 AT (Petrol) वैरिएंट की कीमत दिल्ली में 41.90 लाख  रुपये तो वहीं गुरुग्राम में कीमत 41.61 लाख रुपये है.

इस तरह दोनों की कीमतों में 29,000 रुपये का अंतर है. इसके 2.8 4x2 MT (Diesel) वैरिएंट की दिल्ली में कीमत 43.98 लाख तो वहीं गुरुग्राम में यह कीमत 42.76 लाख रुपये है. इस तरह दोनों की कीमतों में 1.22 लाख रुपये का अंतर है. 2.8 4x2 AT (Diesel) वैरिएंट की कीमत में 1.29 लाख रुपये तो 2.8 4x4 MT (Diesel) की कीमत में 1.36 लाख रुपये का अंतर है.

इसके अलावा 2.8 4x4 AT (Diesel) के वैरिएंट में 1.48 लाख रुपये का अंतर है. इसके साथ ही 2.8 GR-S 4x4 AT वैरिएंट की कीमत में 1.81 लाख रुपये का अंतर है. ऐसे में साफ है कि गुरुग्राम में Toyota Fortuner की कीमत दिल्ली की तुलना में कम है.

यह भी पढ़ें:-

जल्द लॉन्च होने वाली है प्रीमियम फीचर्स वाली Mahindra Bolero, जानिए क्या होगी कीमत? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget