एक्सप्लोरर

टोयोटा फॉर्च्यूनर और Legender की बिक्री 3 लाख के पार, जानिए क्या है खासियत?

Toyota Fortuner and Legender sales: टोयोटा इंडिया ने फॉर्च्यूनर और लेजेंडर एसयूवी की भारत में 3 लाख यूनिट्स बेचकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आइए इसकी पावर, फीचर्स और डिजाइन के बारे में जानते हैं.

Toyota Fortuner and Legender Sales: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. कंपनी ने घोषणा की है कि उसने अपनी दो लोकप्रिय SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर और Toyota Legender की 3 लाख यूनिट्स भारत में बेच दी हैं. 

दरअसल, 2009 में लॉन्च हुई फॉर्च्यूनर को भारत में पावरफुल, मजबूत और भरोसेमंद SUV के रूप में जाना जाता है. वहीं, 2021 में पेश की गई टोयोटा लेजेंडर ने अपनी प्रीमियम अपील और शानदार फीचर्स के साथ खुद को अलग पहचान दिलाई है.

Toyota Fortuner का इंजन और लुक 

टोयोटा फॉर्च्यूनर अपनी मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम डिजाइन और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती है. इसमें 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह SUV पहाड़ी रास्तों और खराब सड़कों पर भी शानदार प्रदर्शन करती है. इसके अतिरिक्त, इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है जो 164 bhp की पावर और 245 Nm का टॉर्क देता है.

टोयोटा फॉर्च्यूनर मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध है और 2WD और 4WD दोनों ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ आती है. इसकी शुरुआती कीमत 33.78 लाख रुपये से 51.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Toyota Legender

टोयोटा लेजेंडर को फॉर्च्यूनर की तुलना में और भी अधिक स्टाइलिश और लग्जरी लुक के साथ तैयार किया गया है. इसका 4X4 मैनुअल वैरिएंट हाल ही में भारत में 46.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसमें प्रीमियम इंटीरियर, स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अब यह 4X4 विकल्प में भी उपलब्ध है, जिससे यह Fortuner GR-S और Fortuner 4X4 AT के बीच एक बेहतरीन विकल्प बनती है. 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स और सर्विस डिवीजन के उपाध्यक्ष वरिंदर वाधवा के अनुसार, Fortuner और Legender टोयोटा के QDR यानी क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी और रिलायबिलिटी के मूल्यों को पूरी तरह दर्शाते हैं. यही कारण है कि तमाम कंपटीशन के बावजूद फॉर्च्यूनर भारत में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय प्रीमियम SUV बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:-

यह भी पढ़ें:-

आज करोड़ों का कार कलेक्शन, लेकिन विराट कोहली की पहली कार कौन-सी थी? खुद किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget