एक्सप्लोरर

Toyota FJ Cruiser: टोयोटा लाएगी नई छोटी एसयूवी ‘FJ क्रूजर’, देखिए संभावित कीमत और खासियत

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, FJ क्रूजर का उत्पादन इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है. हालांकि, टोयोटा ने इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है.  

Toyota ‘FJ Cruiser’ SUV: नई टोयोटा लैंड क्रूजर ने पिछले साल अगस्त में डेब्यू किया था. लॉन्च के मौके पर जापानी ऑटोमेकर ने एक नई एसयूवी का सिल्हूट दिखाया था जो एक और ऑफ-रोडर लग रही थी. अब, जानकारी मिल रही है कि जिस नई एसयूवी की बात हो रही है वह FJ क्रूजर हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह लैंड क्रूजर का एक छोटा वर्जन भी हो सकता है जिसमें ज्यादा ऑफ-रोड कैपेसिटी ज्यादा होगी. ‘FJ क्रूजर’ नेमप्लेट 2007-2014 के बीच अमेरिकी बाजार में एक टोयोटा ऑफ-रोडर एसयूवी के रूप में मौजूद थी. अब, यह संभावना है कि कंपनी इस नेम प्लेट को अपनी नई एसयूवी के साथ वापस ला सकती है जिसे पिछले साल लैंड क्रूजर के डेब्यू के दौरान टीज किया गया था.

ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना है उद्देश्य

टोयोटा ने नवंबर 2023 में ‘लैंड क्रूजर FJ’ के लिए ट्रेडमार्क रजिस्टर किया था और जिससे यह स्पष्ट होता है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में FJ नाम को जीवित रखना चाहती है. टोयोटा के मुख्य ब्रांड अधिकारी साइमन हम्फ्रीज ने कहा था कि वे क्रूजर को "दुनिया भर में और भी ज्यादा लोगों की पहुंच में लाना चाहते हैं" और छोटी क्रूजर FJ एसयूवी इस दिशा में पहला कदम हो सकती है.

टोयोटा FJ क्रूजर इंजन स्पेक्स

पिछले साल, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि टोयोटा FJ क्रूजर पहले पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस के साथ पेश की जाएगी, जबकि बाद में एक ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि जापानी ऑटोमेकर इस अनिश्चित बाजार स्थिति में नए ईवी की शुरुआत को फिलहाल रोक रही है. FJ क्रूजर में लैंड क्रूजर वाले 2.4L 4-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है जो 322 bhp की टॉप पावर जेनरेट है.

डिजाइन

टीजर इमेज के अनुसार, यह एक बॉक्सी डिजाइन वाली छोटी एसयूवी होगी. टीजर से पता चलता है कि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस मूल FJ क्रूजर जितना नहीं हो सकता है, हालांकि इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट क्रूजर EV कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है, जिसका दिसंबर 2021 में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन सेटअप के साथ वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था. 

प्लेटफॉर्म 

‘क्रूजर’ नेमप्लेट के साथ एक छोटे ऑफ-रोडर के लिए टोयोटा विचार काफी आकर्षक लगता है, कई रिपोर्टों में कहा गया है कि नई FJ क्रूजर TNGA-F प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड हो सकती है, जिसे पहले ही नए लैंड क्रूजर, टैकोमा और टुंड्रा के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जबकि इसके बजाय, कंपनी अपने पिक-अप ट्रक वाले प्लेटफ़ॉर्म का भी उपयोग कर सकती है जिसे पिछले साल थाईलैंड में लॉन्च किया गया था.

टोयोटा FJ क्रूजर लॉन्च

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, FJ क्रूजर का उत्पादन इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है. हालांकि, टोयोटा ने इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है.  

कितनी होगी कीमत

अमेरिकी बाजार में 2024 टोयोटा लैंड क्रूजर की कीमत $57,000 (लगभग 48 लाख) है. इसलिए, टोयोटा इस छोटी FJ क्रूजर एसयूवी की शुरूआती कीमत लगभग $40,000 (लगभग 33 लाख) के आसपास रख सकती है.

यह भी पढ़ें -

टाटा कर्व या रेनॉ बेसॉल्ट, जानिए डिजाइन के मामले में कौन है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Creta या Toyota Hyryder, 50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना सही?
Hyundai Creta या Toyota Hyryder, 50 हजार सैलरी वालों के लिए कौन-सी गाड़ी खरीदना सही?
Tata Nexon या Maruti Brezza, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना पड़ेगा सस्ता? ये हिसाब जानना जरूरी
Tata Nexon या Maruti Brezza, किस गाड़ी को EMI पर खरीदना पड़ेगा सस्ता? ये हिसाब जानना जरूरी
Car Service Tips: कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कम बजट में स्पेस ही स्पेस, Tata Sierra से लेकर Kiger तक, 12 लाख से कम में आती हैं ये कारें
कम बजट में स्पेस ही स्पेस, Tata Sierra से लेकर Kiger तक, 12 लाख से कम में आती हैं ये कारें

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget