एक्सप्लोरर

बेस वैरियंट में भी मिलेंगे शानदार फीचर्स, ये हैं टॉप कार

अगर आप एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसके बेस वैरिएंट में आपको सभी लेटेस्ट और जरूरी फीचर्स मिलें, तो आप इन 5 कारों में से कोई भी खरीद सकते हैं. इनके बेस मॉडल में आपको टॉप मॉडल वाले सभी फीचर्स मिलेंगे.

आजकल लोग शानदार फीचर्स वाली कार खरीदना पसंद कर रहे हैं. काफी कम लोग ऐसे हैं जो किसी भी कार का बेस मॉडल खरीदते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह है कि कंपनियां अपने बेस मॉडल्स में बिल्कुल बेसिक फीचर्स ही दे रही हैं ऐसे में लोगों को मिड या टॉप मॉडल की कार खरीदनी पड़ जाती है. हालांकि ऐसी कारों के लिए आपको पैसे भी ज्यादा चुकाने पड़ जाते हैं. लेकिन कई ऐसी कार भी हैं जिनके बेस मॉडल में आपको जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे. इससे कार आपके बजट में भी रहती है और आपको सभी जरूरी फीचर्स भी मिल जाते हैं. आइये जानते हैं ऐसी कार कौन सी हैं.

1- टाटा नेक्सॉन- इस कार को सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इसके बेस वैरियंट XE में एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रि़ॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, रिअर पार्किंग सेंसर्स, हाइड्रॉलिक बेस असिस्ट,  ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं. अगर दूसरे फीचर्स की बात करें, तो इसमें ट्राई एरो DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, अंब्रेला होल्डर, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग, मल्टी ड्राइव मोड्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पावर विंडोज जैसे फीचर दिए गए हैं. नेक्सॉन में टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120PS की पावर और 170NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार के बेस वैरियंट की कीमत 7.09 लाख रुपये है.

2- महिंद्रा एक्सयूवी 300- महिंद्रा XUV300 को भी सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इसके बेस W4 वैरियंट में ऑल डिस्क ब्रेक, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स और कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आपको इस कार में इंपैक्ट सेंसिग डोर अनलॉक, पैनिक ब्रेकिंग सिग्नल, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप और इमोबिलाइजर जैसे टॉप मॉडल वाले फीचर्स भी मिलेंगे.  XUV300 में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110PS की पावर और 200NM का टॉर्क जेनरेट करता है. अन्य फीचर्स की बात करें तो मोनोक्रोम इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर पोजिशन डिस्प्ले, फ्रंट एंड रिअर पावर विंडोज, स्मार्ट स्टीयरिंग, सेंट्रल लॉकिंग और रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे खास फीचर्स भी दिए गए हैं. आपको इसका बेस वैरियंट 7.95 लाख रुपये में मिल जाएगा.

3- टाटा टियागो- टाटा की इस एंट्री लेवल हैचबैक कार को सेफ्टी के मामले में 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. टियागो के XE बेस वैरियंट में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, रिअर पार्किंग सेंसर, इमोबिलाइजर, ओवर स्पीड अलर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं. इस कार में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86PS की पावर और 113NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. टाटा टियागो का बेस मॉडल 4.48 लाख रुपये से शुरू होता है.

4- होंडा सिटी- होंडा सिटी के 4th जनरेशन वाले बेस वैरियंट SV में आपको सभी टॉप वैरिएंट वाले फीचर्स मिलेंगे. इसके बेस मॉडल में एबीएस के साथ ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, रिअर विंडशील्ड डीफॉगर और रिअर पार्किंग सेंसर्स और डुअल हॉर्न जैसे फीचर दिए गए हैं. आपको 8.9 सेमी की एलसीडी स्क्रीन मिलेगी, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है. होंडा सिटी नें 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119PS की पावर और 145NM का टॉर्क जेनरेट करता है. होंडा सिटी 4th जनरेशन के बेस वैरियंट की कीमत 9,29,900 लाख रुपये है.

5- निसान किक्स- अगर आप दमदार परफॉर्मेंस वाली एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो निसान किक्स का बेस वैरियंट खरीद सकते हैं इस कार में टर्बो पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया, लेकिन 1.5 लीटर HR15 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106PS की पावर और 142NM का टॉर्क जेनरेट करता है. किक्स में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रिअर एसी वेंट्स, ऑल पावर विंडोज, I-SPVT के साथ इंटेली-सेंस सस्पेंशन और इलुमिनेशन के साथ कूल्ड ग्लोवबॉक्स मिलता है. सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एबीएस के साथ ईबीडी, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, इंपैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक इमोबिलाइजर और रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके बेस मॉडल को आप 9.50 लाख रुपये में खरीद सकते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
Hyundai का मास्टरप्लान, 2028-29 तक फिर हासिल करेगी नंबर 2 की कुर्सी?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा
डिलीवरी बॉय रोज कितना पेट्रोल फूंकते हैं? हिसाब चौंका देगा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget