एक्सप्लोरर

जब खरीदनी हो रफ एंड टफ मोटरसाइकिल तो ये 5 ऑप्शन बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो रफ एंड टफ के साथ किफायती भी हो तो यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं.

नई दिल्ली: देश में हल्की और कम बजट वाली बाइक्स की खूब डिमांड है. 100cc और 110cc इंजन वाली बाइक्स को चलाना तो आसान रहता ही है साथ ही ये रफ एंड टफ तरीके से भी इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं. यदि आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो, तो हम आपको कुछ खास बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं. आइये जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में.

TVS Radeon

रफ एंड टफ मोटरसाइकिल के रूप में TVS की Radeon एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. इस मोटरसाइकिल की एक्स-शो रूम कीमत 59,742 रुपये से 65,742 रुपये के बीच है. इस मोटरसाइकिल को खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस मोटरसाइकिल में BS6, 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह मोटरसाइकिल 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है.

Hero passion pro 

हैवी इस्तेमाल के रूप में हीरो की  Passion Pro एक अच्छी मोटरसाइकिल है. यह मोटरसाइकिल ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन में है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये  है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. इंजन की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं मोटरसाइकिल ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

Hero Splendor+

मोटोकॉर्प Splendor+ एक आइकोनिक मोटरसाइकिल है. कीमत की करें तो इसके किक और एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 59,600 रुपये है. जबकि इसके सेल्फ+ एलाय व्हील वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये है. तो वहीं सेल्फ+एलाय व्हील और i3S वेरिएंट की कीमत 63,110 रुपये रखी है. यह बाइक पर्पल, ग्रे, रेड और रेड-ब्लैक-पर्पल कलर ऑप्शन में मिलती है. इंजन की बात करें तो नई Splendor+ 100cc का BS6 इंजन लगा है जोकि  फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. इसके साथ ही इसमें  कंपनी ने इसमें XSens टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है. यह इंजन 8000 RPM पर  7.91 BHP की पावर और 6000 RPM पर 8.05 NM का टॉर्क देता है. मोटरसाइकिल में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. Splendor+ देश की सबसे भरोसेमंद बाइक्स में से एक है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में TVS Sport एक स्पोर्टी मोटरसाइकिल है. इसमें 99.77cc  का इंजन दिया गया है जो 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं. इसका इंजन काफी किफायती है.एक लीटर में यह मोटरसाइकिल 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह मोटरसाइकिल 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), दिल्ली में इसकी कीमत 52  हजार रुपये से शुरू होती है.

Bajaj CT100 ES

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती मोटरसाइकिल के रूप में जानी जाती है. मोटरसाइकिल का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. एक लीटर में यह मोटरसाइकिल 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है. CT100 ES ALLOY (BS 6) की कीमत 48 हजार रूपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें 

नई कार खरीदने का है सबसे अच्छा मौका, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget