एक्सप्लोरर

नई कार खरीदने का है सबसे अच्छा मौका, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

अगर आप जून के महीने में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां पर मारुति से लेकर टाटा मोटर्स तक अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन की वजह ऑटो सेक्टर को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वैसे गिरती बिक्री तो लॉकडाउन के पहले से ही चल रही है, लेकिन अब मामला काफी खराब नजर आ रहा है, ऐसे में कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं. आइये जानते हैं कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में.

Tata की कारों पर बंपर डिस्काउंट

जून के इस महीने में टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार Tiago  की खरीद पर 25,000 रुपये तक के फायदे दे रही है.जिसमें 15 हजार रुपये का नगद डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. Tiago की  कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है. Tiago में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है. इसके अलावा कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार पर Tigor पर 40,000 रुपये तक के फायदे दे रही है, जिसमें 20 हजार का नगद डिस्कांउट और 20 हजार रुपये का ऐक्सचेंज बोनस शामिल है. इस कार की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है. Tigor में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है. इतना ही नहीं कंपनी अपनी एसयूवी Harrier पर 30,000 रुपये के फायदे दे रही है. Harrier की कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया है.

Hyundai की कारों पर बम्पर डिस्काउंट

कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया अपनी बिक्री को रफ़्तार देने के लिए अपनी गाड़ियों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही है.कंपनी अपनी छोटी कार सेंट्रो पर 30 हजार रुपये का फायदा दे रही है. जबकि ग्रैंड आई 10 पर पूरे 60 हजार रुपये की बचत की जा सकती है. इसके अलावा ग्रैंड आई 10 नियोस पर ग्राहकों को 25 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. इतना ही नहीं कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Elite आई 20 पर 35 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. जबकि सबसे ज्यादा डिस्काउंट लग्जरी सेडान कार Elantra पर दिया जा रहा है.

Renault की कारों पर 60 हजार रुपये की बचत

जून के महीने में Renault अपनी कॉम्पैक्ट SUV डस्टर पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. डस्टर की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है.इसके अलावा कंपनी अपनी MPV Triber पर 30 हजार रुपये की बचत का मौका दे रही है.Triber की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है.इतना ही नहीं अगर आप Renault की छोटी Kwid खरीदने का मन बना रहे हैं तो जून के इस महीने में इस कार पर आप पूरे 35 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. इसके इन कारों पर पहले तीन महीने तक NO EMI और 8.99 फीसदी की दर से  रेट ऑफ़ इंटरेस्ट का ऑफर दिया जा रहा है.

Honda अमेज पर बढ़िया डिस्काउंट

होंडा अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज पर इस समय 32,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. होंडा ने इसी साल जनवरी में अमेज का BS6 मॉडल लॉन्च किया था. अमेज BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. अमेज के पेट्रोल इंजन-मैन्युअल गियरबॉक्स की कीमत 6.10 लाख से 7.93 लाख रुपये के बीच है जबकि इसकेडीजल मॉडल की कीमत 5.93 लाख से 7.81 लाख रुपये के बीच है.

Dzire पर 48000 रुपये का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार डिजायर पर इस समय पूरे 48,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें अलग-अलग फायदे शामिल हैं, इस पूरे डिस्काउंट में 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25000 रुपये ऐक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. डिजायर की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 5.89 लाख से 8.81 लाख रुपये के बीच है.

यह भी पढ़ें 

मारुति सुजुकी S-Presso S-CNG भारत में हुई लॉन्च, Hyundai Santro CNG से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget