एक्सप्लोरर

Tips: 40-50 kmph की स्पीड से गाड़ी ड्राइव करने पर होते हैं ये फायदे, आप भी जानिए

कार या बाइक तेज स्पीड में चलाने से न सिर्फ एक्सीडेंट का खतरा बढ़ता है बल्कि इससे गाड़ी के इंजन पर भी काफी असर पड़ता है. इसके अलावा इसमें फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. आइए जानते हैं इसके और फायदे.

अक्सर लोगों को गाड़ी तेज स्पीड से ड्राइव नहीं करने की सलाह दी जाती है, इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कि जब आप तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं तो गाड़ी पर आपका कंट्रोल कम होने लगता है और एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है. यही नहीं गाड़ी तेज रफ्तार से चलाने से इसके इंजन पर भी गलत असर पड़ता है. लेकिन अगर आप अपनी गाड़ी की स्पीड 40-50 kmph रखते हैं तो इसका असर काफी अच्छा है. आइए जानते हैं.

40-50 kmph की स्पीड से चलाने के फायदे
अगर आप अपनी गाड़ी को 40-50 kmph की स्पीड से चलाते हैं तो आप फ्यूल की काफी बचत कर सकते हैं. ऑटो एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि कम स्पीड से गाड़ी चलाने से न सिर्फ माइलेज में इजाफा होता है बल्कि गाड़ी का इंजन भी बेहतर ढंग से काम करता है. इतना ही नहीं गाड़ी में बेवजह रेस देने से इंजन के साथ फ्यूल की खपत बढ़ जाती है. इसलिए गाड़ी की स्पीड हमेशा कम रखें. ऐसा करने न सिर्फ आप फ्यूल की बचत कर पाएंगे बल्कि गाड़ी भी आपके कंट्रोल में रहेगी जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने के खतरे से बचा जा सकेगा.

ऐसे बढ़ाएं माइलेज
टू-व्हीलर की सर्विस रेगुलर कराने से इंजन एक दम दुरस्त रहता है, जिसकी वजह से परफॉरमेंस के साथ-साथ माइलेज पर भी अच्छा असर पड़ता है. इसलिए वाहन की सर्विस बिलकुल भी मिस न करें.

टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें
बाइक हो या स्कूटर अगर आप बेहतर माइलेज चाहते हैं तो हफ्ते में दो बार अपनी गाड़ी के टायर्स में हवा चेक कराते रहें. याद रहे टायर्स में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी ने रेकमंड की है. कम हवा होने से टायर्स और इंजन दोनों पर भार पड़ता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज कम मिलती है. अगर टायर्स खराब हो गए हैं या घिस गए हैं तो तुरंत बदलवा लें.

गियर बदलें ऐसे
बाइक में गलत तरीके से गियर बदलने से गियरबॉक्स के साथ इंजन पर गलत प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं गलत तरीके से लगाए गए गियर से फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है और माइलेज कम आती है. राइड के दौरान बाइक खुद ही बता देती है कि गियर बदलने का समय आ गया है. ध्यान रहे लोअर गियर में आने से बचने के लिए जबरदस्ती एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं ऐसे में फ्यूल की खपत बढ़ जाएगी.

फालतू एक्सेसरीज निकाल दें
अक्सर देखने में मिलता है कि लोग अपने स्कूटर या बाइक में जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगवा लेते हैं. ऐसा करने से वाहन का वजन बढ़ जाता है और जब बाइक या स्कूटर चलाते हैं तो भारीपन लगता है, इसकी वजह से इंजन पर लोड पड़ता है और माइलेज में कमी आने लगती है. इतना ही नहीं बाइक स्मूथ भी नहीं चलती. इसलिए फालतू एक्सेसरिज लगवाना बंद करें.

ये भी पढ़ें

Second Hand Car Tips: अगर सेकंड हैंड कार खरीदने का है प्लान, तो जान लीजिए यह जरूरी बातें

 Bike Tips: बारिश में टू-व्हीलर चलाना लगता है मुश्किल तो ये 6 टिप्स आपका काम करेंगे आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget