एक्सप्लोरर

अगर बीच रास्ते चलते हुए अचानक बंद हो जाए आपकी बाइक तो सबसे पहले इस पार्ट को करें चेक

अक्सर बाइक के इंजन में लगे इस छोटे से स्पार्क प्लग की जांच समय पर नहीं की जाती जिसकी वजह से अक्सर बीच रास्ते में ब्रेक डाउन की समस्या सामने आती है.

नई दिल्ली: अगर आप आपकी बाइक चलते-चलते झटके ले कर रुक जाए और बाद में स्टार्ट होने में दिक्कत आने लगे तो समझ जाना चाहिए की कुछ गड़बड़ है. ऐसे में घबरायें नहीं क्योंकि कई बार यह गड़बड़ स्पार्क प्लग में आई खराबी भी हो सकती है. अक्सर हम बाइक के इंजन में लगे इस छोटे से स्पार्क प्लग की जांच समय पर नहीं करते जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ता है. इस रिपोर्ट में हम इसी स्पार्क प्लग के बारे में बात करेंगे.

इंजन में स्पार्क प्लग काफी अहम् पार्ट होता है. यह इंजन को स्टार्ट करने में मदद करता है.अक्सर बारिश के मौसम में स्पार्क प्लग में खराबी आना आम बात है. स्पार्क प्लग में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है जिसे साफ़ करना बेहद जरूरी है अक्सर इसमें तेल के अवशेष चिपके रहते हैं जिसकी वजह से यह ठीक से स्पार्क नहीं करता और इंजन स्टार्ट नहीं हो पाता. कई बार स्पार्क प्लग डैमेज हो जाते हैं जिसकी वजह से इंजन स्टार्ट नहीं होता. इसलिए बाइक में लगे स्पार्क प्लग को बदल लेना जरूरी होता है.

एक्सपर्ट मानते हैं कि हर 2000 किलोमीटर पर या इससे पहले इसे चेक कर लें, यदि कोई खराबी नज़र आये तो इसे बदल लेना ही समझदारी होता है, वरना बाद में दिक्कतें होती हैं.

वैसे तो स्पार्क प्लग बदलने के लिए सर्विस सेंटर या किसी अच्छे मैकेनिक की ही मदद लेनी पड़ती है, लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह फंस गए हैं तो आप खुद भी इसे बदल सकते हैं. लेकिन याद रहे आपके पास एक्स्ट्रा स्पार्क प्लग का होना जरूरी है. तो सबसे पहले बाइक के स्पार्क प्लग को खोल कर बाहर निकल लें, इसके लिए स्पार्क प्लग स्पैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्पार्क प्लग टिप के आसपास तेल जमा या काली परत दिखाई दे तो समाज जाना चाहिए  कि इंजन सही स्थिति से भी कम समय में जल रहा है.

स्पार्क प्लग को साफ करने के लिए, इसे पेट्रोल या मिट्टी के तेल से साफ करें. अगर कपडे से साफ़ कर रहे हैं तो कपडा सूखा होना चाहिए. ध्यान देने वाली बात यह है कि इलेक्ट्रोड के बीच सही अंतराल भी होना चाहिये. आमतौर पर, इलेक्ट्रोड अंतर 0.8mm से 1.2 mm रहता है.

स्पार्क प्लग लगाते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी, इसे बहुत ज्यादा न कसें वरना यह टूट सकता है, या इसकी थ्रेडिंग को नुकसान पहुंचा सकता है. आजकल बाइक्स में दो स्पार्क प्लग होते हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि इंजन में लगे दोनों स्पार्क प्लग एक ही कंपनी के हों तो बेहतर होगा. एक स्पार्क प्लग की कीमत 75 से 80 रुपये तक है.

यह भी पढ़ें 

आपकी कार में हमेशा होनी चाहिए ये 6 जरूरी चीजें, सफर बनेगा बेहतर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget