एक्सप्लोरर

Upcoming Bikes in 2022: अगले साल लॉन्च होने वाली हैं ये दमदार बाइक्स, जानें डिटेल

Upcoming Bikes in 2022: साल 2022 में कई कंपनियां बाजार में अपनी नई बाइक उतारने जा रही हैं. रॉयल एनफील्ड, येज़दी से लेकर केटीएम जैसे ब्रांड शामिल हैं.

Upcoming Bikes in 2022: वर्ष 2022 में भारतीय टू-व्हीलर इंडस्ट्री में कुछ प्रमुख डेवलपमेंट होने जा रहे हैं, विशेष रूप से रॉयल एनफील्ड, येज़दी आदि जैसे ब्रांडों के लिए. दूसरी ओर, बजाज ऑटो और केटीएम जैसे ब्रांड भी नए वाहनों को पेश करेंगे. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2022 में कौन-कौन सी बाइक लॉन्च हो सकती हैं: -

New-gen KTM RC390:  KTM ने पहले ही भारत में नई-जेन RC200 मोटरसाइकिल का खुलासा कर दिया है. मोटरसाइकिल ब्रांड ने यह भी जानकारी दी है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से अपडेटेड RC390 के साथ आने वाला है. हालांकि,  कंपनी ने यह बिल्कुल नहीं बताया कि लॉन्च कब होगी. नई जनरेशन के RC390 की कीमत का खुलासा 2022 की पहली तिमाही में होने की उम्मीद है.

Yezdi Roadking ADV: अब यह खबर आधिकारिक हो चुकी है कि येज़्दी जल्द वापसी करने वाला है. यज़्दी के सोशल मीडिया हैंडल भी कुछ दिन पहले ही लाइव हो गए. इसके अलावा, रोडकिंग एडीवी के रूप में एक नई Yezdi बाइक को भी हाल ही में देखा गया था. यह इस बात का संकेत है कि कंपनी के पुनरुत्थान के बाद उसका पहला प्रोडक्ट रोडकिंग होगा.

Royal Enfield Hunter 350: चेन्नई स्थित बाइक निर्माता के पास पाइपलाइन में नए प्रोडक्ट्स की एक पूरी सीरीज है और हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की आगामी बाइक में से एक होने की लगभग पुष्टि हो गई है. यह Meteor 350 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक और प्रोडक्ट होगा, लेकिन इसमें एक अलग स्टाइल, डिज़ाइन और सेटअप होगा. उम्मीद है कि लॉन्च होने पर इसमें ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी होगा.

Road-biased Royal Enfield Himalayan:  हंटर 350 के अलावा, कंपनी एक अधिक सड़क-केंद्रित हिमालयन मोटरसाइकिल भी विकसित कर रही है. इसे पहले भी इसके स्केल मॉडल के जरिए लीक किया गया था. इसमें एक ही इंजन, फ्रेम की सुविधा जारी रहेगी, जबकि कुछ घटकों - मुख्य रूप से डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स में बदलाव किया जाएगा. इसके 2022 के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

Royal Enfield Shotgun/Classic 650: रॉयल एनफील्ड की ओर से अगले साल सबसे बड़े लॉन्च में से एक क्रूजर मॉडल होगा जो मौजूदा 650 सीसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा. यह या तो क्लासिक 650 या शॉटगन 650 के रूप में सामने आएगी.

यह भी पढ़ें:


World's Most Expensive Bike: 81.75 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल, इसके बारे में जानिए


Car Loan Tips: छोटा टेन्योर या लंबा, कौन सा ऑप्शन आपके लिए रहेगा सही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget