एक्सप्लोरर

10 लाख रुपए से कम कीमत की हैं ये बेहतरीन कारें

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लगातार ग्रोथ हो रही है. कार निर्माता कंपनियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं. इनमें कई कम बजट वाली कारें भी शामिल हैं.

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के कारण कई लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना काफी रिस्की हो सकता है. ऐसे में लोग खुद की कार खरीद रहे हैं. लोग अपने बजट के हिसाब से बाजार में उपलब्ध तमाम कंपनियों की कारों में से बेस्ट चुनने की कोशिश करते हैं. आज आपको हम ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं और कीमत भी 10 लाख रुपए से कम है.

Nissan Magnite

निसान मैग्नाइट 5 सीटर एसयूवी है, जिसकी कीमत 9.97 लाख रुपए तक है. यह कार 36 वैरिएंट में उपलब्ध है. इस कार में दो ट्रांसमिशन ऑप्शन- मैनुअल और ऑटोमैटिक हैं. इस कार का बूट स्पेस 336 लीटर है. यह कार 8 कलर्स में बाजार में उपलब्ध है. इसका इंजन 999cc है और माइलेज करीब 20kmpl है. सेफ्टी के लिहाज से इस कार में एयरबैग्स दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Swift

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट शानदार कारों में से एक है. इस कार की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू है. इसका टॉप मॉडल 8.02 लाख रुपये तक में आप खरीद सकते हैं. माइलेज के हिसाब से भी ये कार काफी किफायती है. इसका माइलेज 21 kmpl है. यह कार लुक में भी बढ़िया है.

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन एक 5 सीटर SUV है, जो 6.99 से 12.70 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध है. इस कार में दो ट्रांसमिशन ऑप्शन- मैनुअल और ऑटोमैटिक हैं. इस कार का बूट स्पेस 350 लीटर है. नेक्सॉन 6 रंगों में उपलब्ध है. टाटा नेक्सॉन का इंजन 1497 CC का है. इसका माइलेज 21.5 kmpl है

Ford Ecosports

कुछ समय पहले ही कंपनी ने इकॉस्पोर्ट्स का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था. इस शानदार कार की शुरुआती कीमत 8.17 लाख रुपये है. दस लाख से कम के बजट में ये एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है. इस कार का इंजन 1497 CC का है. इसका माइलेज 21.7 kmpl है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget