एक्सप्लोरर

Vehicles with New RDE Norms: कार खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, नए RDE नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट हो गईं ये गाड़ियां

Cars with New RDE Norms: कई निर्माताओं ने अपने बीएस6 2 मॉडल में बदलाव कर उन्हें पेश किया है, आगे हम आपको उन कार निर्माताओं की जानकारी देने जा रहे हैं. जो अपनी कुछ गाड़ियों में ये बदलाव कर चुके हैं.

Cars with New RDE Norms: ऑटो इंडस्ट्री बीएस6 नियमों के दूसरे चरण में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. 1 अप्रैल, 2023 के बाद अब सभी वाहन निर्माता कंपनियों (चार और दोपहिया) को नए बीएस6 चरण 2 और वास्तविक ड्राइविंग उत्सर्जन या आरडीई उत्सर्जन मानदंडों का पालन करना होगा. इसका मतलब यह है कि सभी वाहनों को अब रियल टाइम उत्सर्जन स्तर को पूरा करना होगा.

हालांकि कई निर्माताओं ने अपने बीएस6 2 मॉडल में बदलाव कर उन्हें पेश किया है, लेकिन कुछ को अभी भी इन नियमों के मुताबिक बदलाव करना बाकी है. आगे हम आपको उन कार निर्माताओं की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपनी कुछ गाड़ियों में ये बदलाव कर चुके हैं.

बीएस6 फेज 2 मॉडल वाले कार निर्माता

हुंडई

हुंडई इंडिया नए आरडीई नॉर्म्स को लागू करने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है. कंपनी ने जनवरी में बीएस6 II नॉर्म्स के मुताबिक, अपनी Nios और Aura को अपडेट किया था. कंपनी जल्द ही Creta, Alcazar, और Venue सहित SUV लाइन-अप की सभी गाड़ियों को अपडेट के साथ पेश करेगी. इसी बीच हुंडई ने 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को 1.5-लीटर टर्बो इंजन के साथ बदल दिया है. इसके अलावा कंपनी की हालिया लॉन्च सेडान कार हुंडई वरना बीएस6 नॉर्म्स 2 के साथ तैयार है. कुल मिलाकर अब घरेलू बाजार में हुंडई की लगभग सभी कंपनियां E20 फ्यूल पर चलने के लिए तैयार हैं.

टाटा मोटर्स

वाहन निर्माता कंपनी टाटा ने भी फरवरी 2023 में अपने पैसंजर वाहनों को बीएस6 2.0 और E20 ईंधन के अनुरूप अपडेट कर चुकी है, जिसमें नेक्सॉन, सफारी, पंच, हैरियर, टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज़ गाड़ियां शामिल हैं.

किआ

किआ भी मार्च में अपनी कारों को बीएस6 फेज 2 के मुताबिक रोलआउट कर चुकी है. किआ ने सेल्टोस, सॉनेट और कैरन्स के गियरबॉक्स और फीचर्स में बदलाव किया है. अब इन कारों के सभी डीजल वेरिएंट्स को एक iMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. जबकि 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को नए 1.5-लीटर टर्बो मोटर के साथ अपडेट कर दिया गया है. वहीं कंपनी ने अपनी किआ कैरेंस में ये बदलाव न करते हुए, जल्द ही इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी.

फॉक्सवैगन

कंपनी ने अपनी Volkswagen Taigun और Virtus के 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को BS6 II नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट कर दिया है. कंपनी इन दोनों मॉडल्स को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश करती है. इसके अलावा कंपनी 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमत में 35,000 तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है.

रेनॉ

Renault India फरवरी 2023 में ही अपनी Triber, Kwid और Kiger कारों को BS6 2 इंजन के साथ अपडेट कर चुकी है. ये सभी कारें 1.0-लीटर पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं.

वो वाहन निर्माता कंपनियां जिन्होंने अभी तक BS6 2 नॉर्म्स को रोल आउट नहीं किया है

मारुति सुजुकी

मारुति की वैगन आर, सेलेरियो, एस-प्रेसो और ऑल्टो K10 कारें K10C 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं, जोकि BS6 फेज 2 के मुताबिक हैं. लेकिन कंपनी ने अपने बाकी मॉडल्स के लिए इसकी घोषणा नहीं की है. कंपनी के 14 मॉडलों में से इग्निस और ब्रेज़ा सीएनजी लेटेस्ट एडिशन हैं.

मारुति की तरफ से फ्रोंक्स और जिम्नी को जल्द ही पेश किया जा सकता है इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है, कि कंपनी के अन्य मॉडल भी नए नॉर्म्स के मुताबिक रेडी होंगे. मारुति भी अपनी पैसंजर गाड़ियों के लिए 1 अप्रैल, 2023 से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है.

महिंद्रा

महिंद्रा की नए नॉर्म्स वाली कारों की जानकारी लीक हो चुकी है. लेकिन कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, जिसका सभी को इंतजार है. महिंद्रा का एसयूवी सेगमेंट में दबदबा है. जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन गाड़ियां शामिल हैं. कंपनी लगभग अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में में बदलाव कर चुकी है. नए आरडीई नॉर्म्स नॉर्म्स की घोषणा भी जल्द ही की जा सकती है.

टोयोटा

टोयोटा ने भी अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने बीएस6 फेज 2 रेंज के मॉडल की घोषणा नहीं की है. कंपनी वर्तमान में, Hycross, Fortuner, Glanza, Hyryder, और Hilux जैसी गाड़ियों की बिक्री करती है. जिन्हें कर्नाटक में कंपनी के ही प्लांट में तैयार किया जाता है.

होंडा

कंपनी बीएस6 स्टेज 2 के अपडेट में अपने कुछ मॉडल को कम करेगी. जिसमें होंडा जैज, डब्ल्यूआर-वी और चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी शामिल है. वहीं अपनी नई सिटी और अमेज की बिक्री को जारी रखेगी. इसके अलावा कंपनी एक मिड साइज की एसयूवी पेश करने की योजना बना रही है, जो हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देगी. डीलरों ने पहले ही इसके लिए अनौपचारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें

टोयोटा ने जारी की सालाना सेल्स रिपोर्ट, बिक्री में जबरदस्त उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget