एक्सप्लोरर

भारत में ये बाइक देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज

इन बाइकों का एवरेज 65 से 89 किलोमीटर प्रति लीटर है. खास बात यह है कि इन सभी बाइकों की ऑन-रोड कीमत भी 1 लाख रुपए से कम है. ऐसे में यह आपके बजट में फिट हो सकती हैं.

नई दिल्लीः अगर आप बाइक से हर दिन ऑफिस जाते हैं या आप कोई फील्ड वर्क करते हैं, तो आप हमेशा ऐसी बाइक लेना प्रिफर करेंगे, जिसका माइलेज (एवरेज) ज्यादा हो. ज्यादा पावर वाले इंजन और स्पोर्ट्स बाइक भले ही लुक में ज्यादा शानदार दिखती हों, लेकिन उनका एवरेज ज्यादा नहीं होता. आज आपको 4 ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे, जो कम पैसों में ज्यादा किलोमीटर का सफर तय कर सकती हैं. ये बाइक आपके बजट को भी संतुलित रखती हैं, क्योंकि इनकी कीमत भी स्पोर्ट्स बाइक की अपेक्षा कम होती है. इनमें टीवीएस, बजाज, हीरो और होंडा की बाइक शामिल हैं.

Bajaj CT100

बजाज की सीटी 100 बाइक काफी हल्की और दमदार है. बजाज की यह बाइक काफी लोकप्रिय है. इसमें 102 CC का BS-6 इंजन है. इस बाइक का वजन 115 किलोग्राम है. यह बाइक किक और सेल्फ स्टार्ट ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध है. अलॉय टायर वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 51,802 रुपए है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज (एवरेज) 89 किलोमीटर प्रति लीटर है.

TVS Sport

सबसे ज्यादा एवरेज के मामले में टीवीएस स्पोर्ट बाइक दूसरे नंबर पर आती है. यह 109CC इंजन से लैस होती है और BS6 टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें ड्रम पावर ब्रेक दी गई हैं. इस बाइक का कुल वजन 110 किलोग्राम है. इसमें किक और सेल्फ स्टार्ट का ऑप्शन मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 63,995 रुपए है. शहरों के हिसाब से इस कीमत में थोड़ा बदलाव हो सकता है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 75 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Hero HF Deluxe

हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक है. इसका इंजन 97.2CC uw और इसमें ड्रम ब्रेक्स हैं. इसका इंजन 8.05 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है. इस बाइक में ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,800 से शुरू होती है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक का माइलेज 65-70 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Honda CD 110 Dream

होंडा की इस बाइक का इंजन 109.51cc का है. यह BS-VI इंजन वाली बाइक है और लुक में शानदार है. इस बाइक का वजन 112 किलोग्राम है. यह होंडा की सबसे किफायती बाइकों में से एक है. यही कारण है कि इसकी बाजार में काफी डिमांड है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 68,443 रुपए है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget