एक्सप्लोरर

Cheapest Cars: कार खरीदने के लिए ज्यादा नहीं है बजट तो 3 लाख रुपये में ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

अगर आप भी नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है तो मार्केट में ऐस कई कारें अवेलेबल हैं जो न सिर्फ आपके बजट में हैं बल्कि माइलेज और फीचर्स में भी काफी बेहतर हैं.

कोरोनाकाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने से हर कोई परहेज करना चाहता है, क्योंकि अब इस महामारी के वजह से बजट बिगड़ गया है इसलिए महंगी कार भी नहीं खरीद सकते हैं. लेकिन आपके पास इसके अलावा भी बढ़िया ऑप्शन है. मार्केट में ऐसे कई कारें मौजूद हैं, जिन्हें आप बेहद कम दाम में घर ला सकते हैं. इन कारों की कीमत तीन लाख रुपये से भी कम हैं. यही नहीं इनकी सिर्फ कीमत कम है बल्कि ये बहुत किफायती भी हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी कारें शामिल हैं. 

Renault Kwid
अगर आप भी एक सस्ती कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तीन लाख से कम कीमत में रेनॉ क्विड एक शानदार ऑप्शन है. इसकी कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है.    क्विड का नया मॉडल काफी एडवांस है और इसमें कई स्टाइलिश फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 799cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. नई क्विड में सभी वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे खास फीचर्स मिलेंगे. 

Maruti Alto
जब भी छोटी कारों की बात होती है तो मारुति सुजुकी ऑल्टो का जिक्र जरूर आता है. तीन लाख रुपये से कम की कीमत में ये भी शानदार ऑप्शन है. कार की कीमत 2.89 लाख रुपये से शुरू होती है. ऑल्टो करीब 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है. इसमें 796cc का इंजन दिया गया है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये कार छह कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.  

Datsun Redi-Go
इस लिस्ट में डैटसन रेडी-गो का भी नाम शामिल है. अगर आपका बजट कम है तो ये आपकी पसंद बन सकती है. इस कार की कीमत 2.80 लाख रुपये से शुरू होती है. इस शानदार कार में आपको 0.8-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 54 PS का पावर जेनरेट करता है. ये कार आपको 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. EBD के साथ ABS, ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड वॉर्निंग सिस्टम फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

New Technology: एक्सीडेंट से पहले ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट, ये लग्जरी कार कंपनी ला रही खास फीचर

Airbag: एक्सीडेंट के वक्त कार का एयरबैग खुलने में हो सकती है परेशानी, जान लें ये जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget