एक्सप्लोरर

Safe Bikes: स्टाइल के साथ दमदार सेफ्टी! बस 1.5 लाख में मिल रही हैं ये 5 ड्यूल-चैनल ABS बाइक्स, देखें लिस्ट

Dual Channel ABS Bikes: अगर आप स्टूडेंट हैं और स्टाइल के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है.आइए पांच सबसे सस्ती स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जानते हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS मिलता है.

भारत में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2026 से सभी टू-व्हीलर्स में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) को अनिवार्य करने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि अब बाइक सेगमेंट में सेफ्टी एक जरूरी फीचर बन चुकी है. ऐसे में अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो ड्यूल-चैनल ABS वाली बाइक लेना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है. आइए 5 ऐसी स्पोर्टी बाइक्स के बारे में जानते हैं, जो न सिर्फ लुक्स में शानदार हैं, बल्कि एडवांस सेफ्टी फीचर्स से भी लैस हैं.

1. TVS Apache RTR 200 4V 

  • TVS Apache RTR 200 4V में 197.75cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो तीन राइडिंग मोड्स- स्पोर्ट (20.5 bhp), अर्बन और रेन (17 bhp) में काम करता है.
  • बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रैश अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, और रेस टेलीमेट्री जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
  • ड्यूल-चैनल ABS के साथ इसकी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतरीन है और यह युवाओं के बीच खासा पॉपुलर है. इसकी कीमत 1.49 लाख (एक्स-शोरूम) है.

2. Bajaj Pulsar N250 

  • अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो दिखने में अग्रेसिव हो और राइडिंग में दमदार हो, तो Bajaj Pulsar N250 एक परफेक्ट चॉइस है.
  • इसमें 249.07cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 24.1 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक तीन ABS मोड्स के साथ आती है.
  • साथ ही इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लिपर क्लच, गियर पोजिशन इंडिकेटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

3. Hero Xtreme 160R 4V

  • Hero Xtreme 160R 4V में 163.2cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो 16.6 bhp और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • यह सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और डुअल ड्रैग मोड्स दिए गए हैं.
  • इसके अलावा इसमें KYB यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, LCD डिजिटल कंसोल, और ड्यूल-चैनल ABS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं.

4. Bajaj Pulsar N160

  • Bajaj Pulsar N160 एक स्टाइलिश और टेक-लैस्ड 160cc बाइक है जो खासकर यंग राइडर्स के लिए डिजाइन की गई है.
  • इसमें 160.3cc का इंजन है जो 17 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
  • बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, USB चार्जिंग पोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर और फ्यूल इकोनॉमी रीडआउट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

5. TVS Apache RTR 180

  • TVS अपाचे RTR 180 में 177.4cc का इंजन दिया गया है और यह स्पोर्ट और अर्बन/रेन जैसे मल्टीपल राइड मोड्स के साथ आती है.
  • इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं, जैसे कि फ्यूल स्टेशन, अस्पताल और रेस्टोरेंट की जानकारी, कॉल और SMS अलर्ट, साथ ही क्रैश अलर्ट भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: Scrambler 400 XC Bike: ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर के नए वेरिएंट की कीमतें जारी, जानें रॉयल एनफील्ड से कितनी है सस्ती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget