एक्सप्लोरर

Aprilia RS 457: अप्रिलिया आरएस 457 का शुरू हुआ प्रोडक्शन, जल्द शुरू होगी डिलीवरी

फीचर्स की बात करें तो आरएस 457 में पांच इंच टीएफटी कलर इंस्ट्रूमेंटेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑल-एलईडी लाइटिंग, बैकलिट स्विचगियर और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं.

Aprilia RS 457 Production: अप्रिलिया ने पिछले महीने भारत में RS 457 को 4.10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था. पिछले साल अप्रैल में बीएस6 स्टेज 2 मानदंडों के लागू होने पर पहले से बाजार में मौजूद सभी बाइक बंद कर दिए जाने के बाद अप्रिलिया ने भारतीय मोटरसाइकिल सेगमेंट में फिर से एंट्री किया है. नई मीडिया रिपोर्टों से पुष्टि होती है कि अप्रिलिया ने मूल कंपनी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाले महाराष्ट्र के बारामती स्थित फैसिलिटी में इस नई स्पोर्ट्स बाइक का निर्माण शुरू कर दिया है. इसकी डिलीवरी 1 मार्च 2024 से शुरू होने की उम्मीद है.

अप्रिलिया आरएस 457 स्पेसिफिकेशन

अप्रिलिया RS 457 को पावर देने के लिए एक 457cc, लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 47 bhp की पॉवर और 48.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. इस मोटरसाइकिल में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और एक ऑप्शनल क्विकशिफ्टर भी लाभ मिलता है.

हार्डवेयर

फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक के अंडरपिनिंग में एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम है जो रिवर्स फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक पर सस्पेंशन से लैस है. ब्रेकिंग के लिए इसमें 4-पिस्टन कैलिपर के साथ जोड़े गई 320 मिमी फ्रंट डिस्क और 220 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो ड्यूल चैनल एबीएस से लैस है. इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, और इसका कर्ब वेट लगभग 175 किलोग्राम है.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो आरएस 457 में पांच इंच टीएफटी कलर इंस्ट्रूमेंटेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑल-एलईडी लाइटिंग, बैकलिट स्विचगियर और तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल भी मिलता है. स्टाइल के लिहाज से, यह फुली फेयर्ड बॉडी, ट्विन एलईडी हेडलैंप सेटअप, स्प्लिट सीट्स और फ्लोटिंग टेल सेक्शन के साथ आरएस 660 और आरएस वी 4 जैसी बड़ी अप्रिलिया स्पोर्ट्स बाइक से प्रेरित है.

यह भी पढ़ें :- पिछले महीने भारत में बढ़ी कारों की बिक्री, टाटा नेक्सन रही सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, अब पुरानी गाड़ी को ही बना सकेंगे EV, जानें कितना आएगा खर्च
नई कार खरीदने की जरूरत नहीं, अब पुरानी गाड़ी को ही बना सकेंगे EV, जानें कितना आएगा खर्च
Made in India कारों का जलवा, दुनिया भर की कंपनियां अब भारत पर लगा रहीं दांव
Made in India कारों का जलवा, दुनिया भर की कंपनियां अब भारत पर लगा रहीं दांव
टर्बो इंजन के साथ इस तारीख को आ रही नई Maruti Brezza, नए लुक के साथ ऐसे होंगे फीचर्स
टर्बो इंजन के साथ इस तारीख को आ रही नई Maruti Brezza, नए लुक के साथ ऐसे होंगे फीचर्स

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget