एक्सप्लोरर

Auto Sales December 2023: पिछले महीने भारत में बढ़ी कारों की बिक्री, टाटा नेक्सन रही सबसे आगे

मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2023 में पिछले साल दिसंबर की तुलना में 6.5% की गिरावट दर्ज की है, साथ ही बाजार हिस्सेदारी में 4% से ज्यादा की गिरावट आई है.

Car Sales Report December 2023: दिसंबर 2023 में, भारतीय कार बाजार में लगभग 2.87 लाख यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री देखी गई. पिछले साल इसी महीने की तुलना में इसमें 4% की ग्रोथ हुई, लेकिन नवंबर 2023 की तुलना में 14.2% की गिरावट देखने को मिली. 2023 के पूरे साल में यह एकमात्र ऐसा महीना था जिसमें बिक्री का आंकड़ा 3 लाख के यूनिट्स से नीचे गिर गया. आमतौर पर ओईएम, डीलरशिप स्टॉक लेवल को कम करने के लिए दिसंबर में कम गाड़ियां भेजते हैं. वाहन निर्माता आम तौर पर जनवरी से प्रभावी छूट और कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करके उपलब्ध कारों के स्टॉक को खाली करने का प्रयास करते हैं. इस गिरावट के बावजूद, दिसंबर 2023 में भारतीय पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट दिसंबर महीने में अब तक का सबसे ज्यादा डिस्पैच दर्ज किया गया.

नेक्सन की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

पिछले महीने के दौरान टाटा नेक्सन देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जिसकी कुल बिक्री 15,284 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल आंकड़ों में 27% की बढ़त है. जबकि दूसरा स्थान मारुति सुजुकी डिजायर ने हासिल किया, जिसने 14,012 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें साल-दर-साल 17% की ग्रोथ दर्ज की गई है. 

टाटा मोटर्स ने हुंडई पछाड़ा 

दिसंबर 2022 में 10,586 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने टाटा पंच ने 13,787 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. मारुति सुजुकी की अर्टिगा एमपीवी और ब्रेज़ा सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने क्रमशः 12,975 और 12,844 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया. वहीं टाटा मोटर्स, हुंडई को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जिसने हासिल साल-दर-साल 8% से अधिक की बढ़त दर्ज की. हालांकि, कंपनी ने नवंबर महीने की तुलना में लगभग 6% की गिरावट दर्ज की है.

मारुति की बाजार हिस्सेदारी घटी

मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2023 में पिछले साल दिसंबर की तुलना में 6.5% की गिरावट दर्ज की है, साथ ही बाजार हिस्सेदारी में 4% से ज्यादा की गिरावट आई है. हालांकि, कंपनी की रिटेल बिक्री के आंकड़े बेहतर रहे, जो पुराने स्टॉक को काफी हद तक कम करने में कंपनी की सफलता को दर्शाते हैं. 

चौथे स्थान पर पहुंची टोयोटा

इसके अलावा टोयोटा ने 8,836 यूनिट्स के बड़े अंतर से किआ को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है. कंपनी ने इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 105% की बढ़ोतरी और नवंबर की तुलना में 26.3% की ग्रोथ दर्ज की है.

यह भी पढ़ें :- एथर ने लॉन्च किया 450 एपेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1.89 लाख रुपये रखी गई है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget