एक्सप्लोरर

Skoda Superb: स्कोडा की नई सुपर्ब के पावरट्रेन का हुआ खुलासा, जानिए डिजाइन से जुड़ी डिटेल्स 

स्कोडा भारत में थर्ड जेनरेशन सुपर्ब की बिक्री करती थी, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 34.19 लाख रुपये से 37.29 लाख रुपये के बीच थी. वर्तमान में भारत में इसे सीधे टक्कर देने वाला कोई वाहन मौजूद नहीं है.

Fourth Generation Skoda Superb: स्कोडा ऑटो इस साल के अंत में अपनी फोर्थ जेनरेशन सुपर्ब को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है. इसके पहले कंपनी ने सुपर्ब के पावरट्रेन का खुलासा किया है. स्कोडा ने अपनी प्रमुख सेडान की नई तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

पावरट्रेन 

नई सुपर्ब अपने पावरट्रेन को दूसरी पीढ़ी के कोडियाक के साथ शेयर करती है. इसमें पांच इंजनों का विकल्प मिलता है- जिसमें दो पेट्रोल, दो डीजल और एक प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) शामिल है. PHEV, जिसे सुपर्ब iV नाम से जाना जाएगा, में एक 25.7kWh के बैटरी पैक के साथ 150hp पॉवर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर TSI इंजन मिलेगा. यह कंबाइंड तौर पर 204hp की पॉवर जेनरेट करेगा. इसे 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोडा जाएगा. कंपनी ने कहा है कि सुपर्ब PHEV की केवल इलेक्ट्रिक रेंज 100 किमी से अधिक होगी. समान 1.5-लीटर टीएसआई एंट्री-लेवल सुपर्ब के लिए भी दिया गया है, लेकिन इसे माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा. इसमें दूसरे इंजन के तौर पर 2.0-लीटर TSI पेट्रोल मिलेगा, जो 204hp और 265hp की पॉवर जेनरेट कर सकता है. दोनों में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा. इसके अलावा इसमें एक एक 150hp पॉवर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा. जबकि दूसरा 193hp वाले पावरट्रेन के साथ फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा. 

एक्सटीरियर और डाइमेंशन

नई सुपर्ब में स्कोडा की नई ग्रिल के साथ-साथ स्लिमर एलईडी हेडलैंप और टेल-लैंप दिए गए हैं, जिनमें स्कोडा के नए क्रिस्टल एलिमेंट्स मिलते हैं. इसके ग्रिल में एडीएएस के लिए रडार सेंसर और बंपर के दोनों ओर एयर वेंट्स लगे हैं. फोर्थ जेनरेशन सुपर्ब की लंबाई 4,912 मिमी, व्हीलबेस 2,841 मिमी, चौड़ाई 1,849 मिमी और ऊंचाई 1,481 मिमी है. नई सुपर्ब में 645 लीटर का बूट स्पेस है जो पहले से 20 लीटर ज्यादा है.

इंटीरियर और फीचर्स

नई सुपर्ब में एक 12.9 इंच की नई टचस्क्रीन मिल सकती है, साथ ही इसमें स्टीयरिंग कॉलम-माउंटेड ड्राइव सिलेक्टर भी देखने को मिलेगा. स्कोडा ने यह स्पष्ट किया है कि इसके इंटीरियर में मैनुअल के साथ-साथ डिजिटल कंट्रोल का भी सेटअप मिलेगा. इसमें सेफ्टी के लिए ADAS के साथ कई नए फीचर्स, 10 एयरबैग (जिसमें आगे की सीटों के बीच एक सेंट्रल एयरबैग भी शामिल है) मिलता है. 

भारत में स्कोडा सुपर्ब

स्कोडा भारत में थर्ड जेनरेशन सुपर्ब की बिक्री करती थी, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 34.19 लाख रुपये से 37.29 लाख रुपये के बीच थी. हालांकि फोर्थ जेनरेशन सुपर्ब के भारत आने की फिलहाल कोई टाइमलाइन नहीं है. वर्तमान में भारत में इसे सीधे टक्कर देने वाला कोई वाहन मौजूद नहीं है.

यह भी पढ़ें :- जल्द भारत में लॉन्च होने वाली हैं कई नई SUVs, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget