एक्सप्लोरर

Toyota Fortuner: अधिक माइलेज के साथ आएगी न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिल सकता है ADAS 

New Generation Toyota Fortuner Rival: नई फॉर्च्यूनर का मुकाबला एमजी ग्लॉस्टर से होगा, जिसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स के साथ एक 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

New Generation Toyota Fortuner: जापानी वाहन निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर ने हाल ही में केन्या में विश्व रैली चैम्पियनशिप के 7वें दौर के दौरान कसारानी में हिलक्स एमाइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट का एक सफल डेमो रन आयोजित किया. इस कॉन्सेप्ट को फिनलैंड की जूहा कंककुनेन ने चलाया था, जो चार बार की डब्ल्यूआरसी चैंपियन और पूर्व टोयोटा विश्व खिताब विजेता हैं, जबकि प्रसिद्ध केन्याई मीडिया हस्ती, जिमी गाथु, को-ड्राइवर सीट पर थे. टोयोटा की 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक 2024 से केवल हाई वेरिएंट हिलक्स में पेश की जाएगी.

मिलेगा ज्यादा माइलेज

डीजल माइल्ड हाइब्रिड सेटअप में 48V बैटरी के साथ एक छोटा इलेक्ट्रिक मोटर और एक 2.8L टर्बो डीजल इंजन मिलेगा. इस 4-सिलेंडर, 1GD-FTV सीरीज ऑयल बर्नर को AC60F 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. टोयोटा की नई माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से 10% बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने का  दावा किया गया है. यही समान पावरट्रेन नई पीढ़ी की टोयोटा फॉर्च्यूनर के लिए भी पेश किया जाएगा, जो 2024 में लॉन्च होगी. जबकि इसका डीजल माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन नए हिलक्स एमएचईवी से लिया जाएगा. एसयूवी का डिजाइन नए इंस्पायर्ड होगा.

ADAS से होगी लैस

2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा और इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक मिलने की संभावना है. जिसमें ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक पार्किंग एसिस्ट, लेन डिपार्चर एसिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और फ्रंट कोलिशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. साथ ही न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर में और भी नए फीचर्स मिलेंगे. 

प्राइस

सभी बड़े अपग्रेड के कारण नई 2024 टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में भी बढ़ोत्तरी होगी. इस एसयूवी का मौजूदा मॉडल लाइनअप 7 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत 32.59 लाख रुपये से 50.34 लाख रुपये है. नई फॉर्च्यूनर के अलावा, टोयोटा जल्द ही मारुति फ्रोंक्स-आधारित कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर और कोरोला क्रॉस-आधारित एक नई 7-सीटर एसयूवी भारतीय बाजार में लाने वाली है. 

किससे होगा मुकाबला

नई फॉर्च्यूनर का मुकाबला एमजी ग्लॉस्टर से होगा, जिसमें ढेर सारे आधुनिक फीचर्स के साथ एक 2.0L टर्बो डीजल इंजन मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई आयोनिक 5N की स्पाई तस्वीरें आईं सामने, अगले महीने होगा ग्लोबल डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget