एक्सप्लोरर

Hyundai Ioniq 5N: हुंडई आयोनिक 5N की स्पाई तस्वीरें आईं सामने, अगले महीने होगा ग्लोबल डेब्यू

भारत में इस कार का मुकाबला BYD Atto 3 EV से होता है, जिसमें एक 60.48 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसकी कीमत 33.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Hyundai Ioniq 5 High Performance variant: हुंडई आयोनिक 5 EV के हाई-परफॉर्मेंस वर्जन की टेस्टिंग अपने लास्ट स्टेज में है. आयोनिक 5N नाम के साथ यह 13 जुलाई को ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत करेगी, और यह पहला हाई परफॉर्मेंस ऑल इलेक्ट्रिक हुंडई मॉडल होगा. दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी जर्मनी के नर्बुर्गरिंग रेसट्रैक में Ioniq 5 N की परीक्षण कर रही है.

आयोनिक 5N परफॉर्मेंस

हुंडई ने अभी पावर या पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पता चला है कि आयोनिक 5 N में बड़े, 400 मिमी डिस्क ब्रेक होंगे, जो नई हल्के मैटेरियल से बने होंगे. हुंडई ने आयोनिक 5N के रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम में भी बदलाव किया है क्योंकि इसमें अब अधिकतम 0.6G डिसेलेरेटिव फोर्स होगा.

हुंडई ने आयोनिक 5 N में कूलिंग सिस्टम को बड़ा कूलिंग एरिया देकर अपडेट किया है. इसमें नई एन-स्पेसिफिक रेडिएटर पैकेजिंग, नया मोटर ऑयल-कूलर और एक बैटरी कूलर भी मिलता है. इन सभी को एन बैटरी प्रीकंडीशनिंग और एन रेस नामक नई टेंप्रेचर मैनेजमेंट सिस्टम से कंट्रोल किया जाएगा. पहला बैटरी टेंप्रेचर को एडजस्ट करेगा और इसमें ड्रैग और ट्रैक जैसे  दो मोड मिलेंगे. एन रेस में दो मोड भी होंगे - स्प्रिंट और एंड्योरेंस - जो तापमान वृद्धि को कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन करने के तरीके को बदल देंगे.

हुंडई आयोनिक 5 N के फीचर्स 

हुंडई आयोनिक 5 N भी N एक्टिव साउंड + के साथ आएगा जिसमें आठ इंटरनल स्पीकर और दो बाहरी स्पीकर के साथ 10-स्पीकर सिस्टम मिलेगा. ये स्पीकर क्रमशः इग्निशन, इवोल्यूशन और सुपरसोनिक नामक तीन साउंड का इस्तेमाल करके आईसीई इंजन, इलेक्ट्रिक वाहनों और लड़ाकू जेट की आवाज़ की नकल कर सकते हैं. 

साउंड सिस्टम

Ioniq 5 के परफॉर्मेंस वर्जन में N ई-शिफ्ट भी मिलेगा, जो 8-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स के लिए N एक्टिव साउंड + के साथ मिलकर काम करता है. यह फ़ंक्शन मोटर के टॉर्क आउटपुट को कंट्रोल करके गियरशिफ्ट के अनुसार काम करता है और शिफ्ट के बीच महसूस होने वाले झटके को कम करता है.

कब होगी पेश

हुंडई ने अलग अलग कठिन परिस्थितियों के तहत 10,000 किमी तक आयोनिक 5 N की टेस्टिंग किया है. कंपनी की योजना इस हाई परफॉर्मेंस वाली ईवी को उत्पादन में लाने से पहले 10,000 किमी तक टेस्टिंग करने की है. Ioniq 5 N का ग्लोबल डेब्यू 13 जुलाई को यूके में गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में किया जाएगा. 

भारत में हुंडई आयोनिक 5

हुंडई फिलहाल भारत में स्टैंडर्ड आयोनिक 5 की बिक्री करती है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 45.95 लाख रुपये है. कंपनी i20 और वेन्यू के एन लाइन एडिशन की भी बिक्री करती है. जिनमें स्टैण्डर्ड मॉडल की तुलना में कुछ अधिक परफॉर्मेंस सेंट्रिक सुविधाएं मिलती हैं.

किससे होता है मुक़ाबला

भारत में इस कार का मुकाबला BYD Atto 3 EV से होता है, जिसमें एक 60.48 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसकी कीमत 33.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- टाटा मोटर्स ने कराया फ्रेस्ट नाम का ट्रेडमार्क, अपकमिंग कर्व एसयूवी के लिए हो सकता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget