एक्सप्लोरर

Royal Enfield: 2024 में 3 दमदार बाइक लॉन्च करेगी रॉयल एनफील्ड, देखिए क्या कुछ होगा खास

एक अन्य मॉडल में रॉयल एनफील्ड हंटर 450, 2024 में आने वाली है. हिमालयन 450 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, इस बाइक में 450cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है.

Royal Enfield in 2024: भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने लाइफस्टाइल ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाकर रखा है. 2023 में सफलताओं के साथ न्यू जेनरेशन बुलेट 350 और हिमालयन को लॉन्च किया गया, जबकि कंपनी एक खास लाइनअप के साथ 2024 की तैयारी कर रही है.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 जनवरी 2024 में लॉन्च होगी. शॉटगन 650 चार कलर स्कीम्स; शीट मेटल ग्रे, ग्रीन ड्रिल, स्टेंसिल व्हाइट और प्लाज़्मा ब्लू में उपलब्ध होगी. यह सुपर मेटियर 650 वाले प्लेटफॉर्म, इंजन और अन्य एलिमेंट्स के साथ आएगी. इस बाइक में 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 47bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

सुपर मेट्योर 650 से अलग शॉटगन में बैठने के लिए ज्यादा स्ट्रेट सीट, मिड-सेट फ़ुटपेग और एक सपाट हैंडलबार की के साथ आएगी. शॉटगन 650 की सीट की ऊंचाई 795 मिमी, छोटा व्हीलबेस और सुपर मेटियोर की तुलना में कम लंबाई है और यह सुपर मेटियोर से 1 किलोग्राम हल्का भी है. ग्राहक सिंगल या पिलियन सीट सेटअप का ऑप्शन चुन सकते हैं.

रॉयल एनफील्ड हंटर 450

एक अन्य मॉडल में रॉयल एनफील्ड हंटर 450, 2024 में आने वाली है. हिमालयन 450 के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, इस बाइक में 450cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. 17-इंच के फ्रंट और रियर व्हील और टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन के साथ, हंटर 450 एक शार्प सवारी के साथ आएगी. स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसमें एक टियर ड्रॉप फ्यूल टैंक, लेस साइड पैनल और एडवांस एलईडी हेडलैंप और टेललाइट शामिल हैं.

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 के 2024 में बाजार में आने की उम्मीद है. इंटरसेप्टर 650 की सफलता के आधार पर, यह मॉडल टू-इन-वन एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ पहली 650cc रॉयल एनफील्ड बाइक के रूप में बिल्कुल अलग है. इसमें इंटरसेप्टर वाला 650cc इंजन (47bhp/52Nm) और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें वायर-स्पोक रिम्स और पिरेली स्कॉर्पियन रैली एसटीआर ड्यूल पर्पस ट्यूब वाले टायर दिए गए हैं. सस्पेंशन ड्यूटी के लिए यूएसडी फोर्क और ट्विन शॉक अब्जर्वर दिया गया है.

यह भी पढ़ें :- भारतीय कार बाजार में धमाल मचाने आ रही हैं ये 11 नई इलेक्ट्रिक कारें, सब हैं एक से बढ़कर एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
500 KM रेंज वाली इस EV की छत में दिए गए हैं एयरबैग्स, जानें खासियत
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
BMW X1 LWB या BMW iX1 LWB, कौन-सी गाड़ी खरीदना बेहतर?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?
Duster vs Victoris ... कीमत से लेकर फीचर्स तक, दमदार कौन?

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget