एक्सप्लोरर

Royal Enfield Shotgun 650: रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की डाइमेंशन डिटेल्स आई सामने, सुपर मीटियर 650 से कम होगी लम्बाई 

हिमालयन के तुरंत बाद को शॉटगन को लॉन्च कर सकती है. लॉन्च के बाद नई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का मुकाबला कावासाकी निंजा 650, कावासाकी जेड650आरएस, ट्रायंफ ट्राइडेंट 660 और होंडा सीबी 650आर से होगा. 

Upcoming Royal Enfield Bikes: काफी समय से चर्चा है कि रॉयल एनफील्ड, अपनी नई शॉटगन 650 को लॉन्च करने वाली है और हाल ही में दायर किए गए सरकारी होमोलॉगेशन डॉक्यूमेंट्स से इसके डाइमेंशन का अंदाजा लगाया जा रहा है. रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 नए सुपर मीटियर 650 के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है. अब, एक नए होमोलोगेशन दस्तावेज़ से पता चलता है कि शॉटगन 650, सुपर मीटियर 650 की तुलना में 90 mm कम लंबी और 70 mm कम चौड़ी होगी. इसका व्हीलबेस भी 1,500 मिमी से 35 मिमी कम होकर 1,465 मिमी हो गया है. 

ऊंचाई होगी अधिक 

हालांकि शॉटगन की ऊंचाई सुपर मेटियर से 50 mm अधिक है. शॉटगन को एक स्ट्रीट बाइक के रूप में पेश किया जाएगा. उम्मीद है कि शॉटगन की सीट की ऊंचाई सुपर मेटियोर की 740 मिमी सीट से अधिक होगी और इसमें सुपर मेटियोर की तुलना में अधिक क्षमता वाला रियर सस्पेंशन मिलेगा. 

इंजन

नई शॉटगन में सुपर मेटियोर के समान 648cc पैरेलल ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, और यह उसी के समान 47hp का पॉवर भी जेनरेट करेगा. गियरिंग और इंजन ट्यूनिंग जैसे मामलों के भी समान होने की अपेक्षा की जा रही है. 

कब होगी लॉन्च 

रॉयल एनफील्ड, भारत में अगले बड़े लॉन्च के तौर पर न्यू-जेन हिमालयन 450 को लाने वाली है, जिसके बारे में हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण डिटेल्स सामने आईं हैं. हिमालयन 450 को 1 नवंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा. इसकी आधिकारिक लॉन्च से पहले एक लीक होमोलोगेशन दस्तावेज़ से इसके इंजन और डाइमेंशन डिटेल्स का खुलासा हुआ है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस एडवेंचर बाइक में एक नया 451.65cc लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा. जिसमें 40PS का मैक्सिमम पॉवर और लगभग 40-45Nm का टॉर्क मिलेगा.

रॉयल एनफील्ड हिमालयन के तुरंत बाद को शॉटगन को लॉन्च कर सकती है. लॉन्च के बाद नई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 का मुकाबला कावासाकी निंजा 650, कावासाकी जेड650आरएस, ट्रायंफ ट्राइडेंट 660 और होंडा सीबी 650आर से होगा. 

यह भी पढ़ें :- बेंटले ने लॉन्च की नई फ्लाइंग स्पर लग्जरी हाइब्रिड सेडान कार, 5.25 करोड़ रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात
बारिश में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जानें जरूरी बात
चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?
चलाने में कैसी है टर्बो पेट्रोल इंजन वाली Brezza Facelift?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget