एक्सप्लोरर

Bentley Flying Spur: बेंटले ने लॉन्च की नई फ्लाइंग स्पर लग्जरी हाइब्रिड सेडान कार, 5.25 करोड़ रुपये है कीमत 

नई फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड में पावर के लिए एक 2.9-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 18 kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है.

Bentley Flying Spur launch: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी बेंटले ने भारत में अपनी नई लग्जरी सेडान फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 5.25 करोड़ रुपये रखी गई है. यह अल्ट्रा लग्जरी सेडान पहले V8 और W12 इंजन के साथ आती थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया है.

मिलेंगे कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन

इस सेडान को भारत में खासतौर से गुरुग्राम स्थित एक्सक्लूसिव मोटर्स के जरिए बेचा जाएगा, जो देश में बेंटले का एकमात्र आउटलेट है. अन्य बेंटले की तरह, फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड भी कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 60 से एक्सटर्नल पेंट ऑप्शन शामिल हैं, जिसमें मुलिनर और टेलर-निर्मित फिनिश जैसे खास विकल्प भी शामिल हैं.

स्टाइलिंग और स्पेसिफिकेशन

बेंटले ने इंटीरियर के लिए भी कस्टमाइजेशन ऑप्शंस की एक लंबी सीरीज जारी की है. जिसमें लेदर के 15 शेड और डैशबोर्ड के लिए आठ कलर ऑप्शंस शामिल हैं. ग्राहक हाई क्वालिटी डायमंड लगे कंफर्टेबल सीट्स, लोगो और 3डी लेदर के डोर पैनल्स के अलावा सीट अपहोलस्ट्री के लिए स्टिचिंग और पाइपिंग का भी चयन कर सकते हैं. इसके एक्सटीरियर पर विजुअल हाइलाइट्स में डार्क टिंट ट्रीटमेंट के साथ मैट्रिक्स ग्रिल, गोलाकार एलईडी हेडलाइट्स, क्रिस्टल जैसे डीआरएल, 10-स्पोक 22-इंच अलॉय व्हील और स्क्वायर-आउट एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं. फीचर्स के तौर पर फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड में 12.3 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, 21-चैनल साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है. 

पावरट्रेन

नई फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड में पावर के लिए एक 2.9-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 18 kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है. यह इंजन 5500- 6500 आरपीएम पर 410 बीएचपी पॉवर और 2000-5000 आरपीएम पर 550 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इलेक्ट्रिक मोटर के साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन 536 बीएचपी पॉवर और 750 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. प्रदर्शन के मामले में यह कार 4.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और 285 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकती है. यह 800 किमी की अनुमानित रेंज के साथ अब तक की सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट बेंटले है. इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज एएमजी-जी 63, एस्टन मार्टिन वैंटेज, मर्सिडीज-बेंज मेबैक एस-क्लास से होता है.

यह भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई नई 2023 हुंडई i20 एन लाइन, 9.99 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget