एक्सप्लोरर

Hyundai Creta EV: जल्द आएगी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार, मौजूदा मॉडल से अलग होगा डिजाइन 

क्रेटा EV के इंटीरियर के बारे में डिटेल्स अज्ञात है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि 16 जनवरी, 2024 को निर्धारित अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश करने के दौरान इस बारे में कुछ खुलासा हो सकता है.

Electric Hyundai Creta: हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक क्रेटा एसयूवी को काफी लंबे समय से तैयार कर रही है, जो 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. फिलहाल कंपनी प्रीमियम EV सेगमेंट में आयोनिक 5 और कोना EV की बिक्री करती है. अपकमिंग क्रेटा EV को बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. टेस्टिंग मॉडल से इसके प्रमुख डिजाइन डिटेल्स का पता चलता है. नई जानकारी से पता चलता है कि हुंडई क्रेटा ईवी में एलजी केम से लिया गया 45kWh बैटरी पैक और ग्लोबल-स्पेक कोना ईवी वाले न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. फ्रंट एक्सल पर लगा यह मोटर 138bhp और 255Nm का आऊटपुट जेनरेट कर सकता है.

पावरट्रेन 

मारुति सुजुकी की आने वाली ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी की तुलना में, जिसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन; 48kWh और 60kWh की पेशकश की जा सकती है, क्रेटा ईवी में एक छोटा बैटरी पैक मिल सकता है और यह बैटरी पैक एमजी ZS EV से भी छोटा है, जो 50.3kWh बैटरी के साथ आती है. इसलिए फिलहाल इसकी इलेक्ट्रिक रेंज और परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा.

डिजाइन

दक्षिण कोरिया में देखे गए क्रेटा EV प्रोटोटाइप में मौजूदा मॉडल की तुलना में  महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई दिए हैं, इसमें फ्रंट में नए डिजाइन एलिमेंट्स पेश किए गए हैं, साथ ही फॉक्स एग्जॉस्ट आउटलेट भी दिया गया है. सी-आकार के एलईडी डीआरएल मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी बड़े हैं. एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन में एक क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, री डिजाइंड हेडलैंप, खास नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड रैपराउंड टेललैंप और रियर बम्पर शामिल होने की उम्मीद है.

कैसा होगा इंटीरियर

क्रेटा ईवी के इंटीरियर के बारे में डिटेल्स फिलहाल अज्ञात है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि 16 जनवरी, 2024 को निर्धारित अपकमिंग क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश करने के दौरान इस बारे में कुछ खुलासा हो सकता है. हाल ही में देखे गए मॉडल से पता चलता है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी में सेंटर कंसोल पर एक गियर लीवर की सुविधा होगी, जो कि आयोनिक 5 में भी देखने को मिलता है. इसके अलावा, एसयूवी एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से भी लैस हो सकती है. जल्द ही हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में और अधिक जानकारी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें :- 2024 की पहली छमाही में आएगी टाटा कर्व कूप एसयूवी! मिल सकते हैं तीन पावरट्रेन ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगल चार्ज में 158 KM रेंज, TVS ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर
सिंगल चार्ज में 158 KM रेंज, TVS ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर
20 हजार देकर घर ले आएं Activa, इतनी होगी EMI
20 हजार देकर घर ले आएं Activa, इतनी होगी EMI
बारिश में फॉग होने पर पहले AC चलाएं या Defogger? सही तरीका क्या है
बारिश में फॉग होने पर पहले AC चलाएं या Defogger? सही तरीका क्या है
WhatsApp Web पर आया बड़ा अपडेट, अब PDF एडिट करने के लिए नहीं पड़ेगी अलग ऐप की जरूरत
WhatsApp Web पर आया बड़ा अपडेट, अब PDF एडिट करने के लिए नहीं पड़ेगी अलग ऐप की जरूरत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget