एक्सप्लोरर

Tesla ने LG Energy के साथ की बड़ी डील, चीन की बैटरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका

टेस्ला ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए LG Energy Solution के साथ 35,000 करोड़ की बैटरी डील की है. आइए जानें इस डील की खास बातें और EV इंडस्ट्री पर इसका क्या असर पड़ने वाला है.

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने साउथ कोरिया की LG एनर्जी सॉल्यूशन (LGES) के साथ करीब 35,000 करोड़ की बड़ी बैटरी डील की है. इस डील का मकसद यह है कि टेस्ला अब बैटरी जैसी जरूरी चीजों के लिए चीन पर कम निर्भर रहना चाहती है. यह डील ना सिर्फ टेक्नोलॉजी और एनर्जी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी दिखाता है कि टेस्ला अपनी प्लानिंग और रणनीति में बड़ा बदलाव कर रही है.

अब अमेरिका में बनेगी बैटरी?

  • इस डील के तहत LGES अमेरिका के Michigan प्लांट से Tesla को LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी सप्लाई करेगा. इन बैटरियों का इस्तेमाल Tesla अपनी इलेक्ट्रिक कारों में नहीं, बल्कि Energy Storage सिस्टम (जैसे Powerwall और Megapack) में करेगा. पहले Tesla ये बैटरियां चीन से आयात करता था. अब अमेरिका से सप्लाई होने के कारण टैक्स बचेंगे और सप्लाई भी सुरक्षित रहेगी.

LFP बैटरी क्यों है खास?

  • LFP बैटरियां इसलिए खास मानी जाती हैं क्योंकि ये सस्ती होती हैं, इनकी उम्र लंबी होती है और ये ओवरहीटिंग या आग लगने जैसे जोखिम से काफी हद तक सुरक्षित रहती हैं. इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से ग्रिड एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में किया जाता है. टेस्ला इन्हें अपने पावरवॉल और मेगापैक जैसे बैकअप पावर सॉल्यूशन्स में घरों और इंडस्ट्रियल जरूरतों के लिए इस्तेमाल करता है.

चीन से दूरी क्यों बना रहा है टेस्ला?

टेस्ला की यह रणनीति अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध के चलते सामने आई है. अमेरिका ने चीन से आने वाले बैटरी कंपोनेंट्स पर भारी टैक्स लगाए हैं, जिससे इम्पोर्ट महंगा हो गया है. इसी वजह से टेस्ला अब चीन के बजाय दूसरे देशों से सप्लाई लेने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. 

टेस्ला की क्या है बड़ी प्लानिंग?

  • LGES के साथ बैटरी डील के अलावा टेस्ला ने हाल ही में Samsung Electronics के साथ भी $16.5 बिलियन ( 1.38 लाख करोड़) की चिप डील की है. यह दिखाता है कि टेस्ला अब अपने सप्लायर्स को चीन से हटाकर अमेरिका और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में शिफ्ट कर रही है, जिससे उसकी सप्लाई चेन ज्यादा सुरक्षित और स्थिर बनी रहे.

इस डील का EV इंडस्ट्री पर क्या असर होगा?

  • टेस्ला की इस डील से EV इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ सकता है. इससे टेस्ला की सप्लाई चेन ज्यादा सुरक्षित और राजनीतिक रूप से स्थिर हो जाएगी. क्योंकि बैटरियां अब अमेरिका में बनेंगी, इसलिए उन पर टैरिफ टैक्स नहीं लगेगा और लागत भी कम रहेगी. इस डील से LGES जैसी कंपनियों को लंबे समय के लिए भरोसेमंद ग्राहक मिल जाएंगे. यह दिखाता है कि अब ग्लोबल कंपनियां चीन की जगह दूसरे विकल्पों को ज्यादा गंभीरता से देख रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Mahindra Vision SXT Pickup: स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द आ रही है Mahindra की नई पिकअप, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget