एक्सप्लोरर

Tesla Model Y: दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब, टेस्ला की इस गाड़ी के नाम!

Tesla Electric Car: अमेरिकी ईवी सेगमेंट में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ टेस्ला का दबदबा कायम है. जबकि फोर्ड जनरल मोटर्स, स्टॉलेंटिस, फॉक्सवैगन और हुंडई अभी भी मुकाबला देने की कोशिश कर रहीं हैं.

Best Selling Electric Car in The World: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला की ऑल इलेक्ट्रिक कार मॉडल-वाई, दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गयी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, टेस्ला की इस कार ने 2023 की पहली तिमाही में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा की RAV4 और कोरोला मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया.

टेस्ला मॉडल वाई कीमत

टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कार मॉडल Y की बिक्री 47,490 अमेरिकी डॉलर में करती है, जोकि कीमत के मामले में कोरोला 2023 (कीमत 21,550 अमेरिकी डॉलर) और RAV4 (कीमत 27,575 अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा है. खबर के मुताबिक, टेस्ला ने साल की पहली तिमाही में ही दुनियाभर में अपनी इस कार के 2,67,200 यूनिट्स की बिक्री कर डाली. जबकि कोरोला के 2,56,400 और RAV4 के 2,14,700 यूनिट्स की बिक्री हुई.

एलन मस्क ने पहले ही कर दी थी घोषणा

टेस्ला के सीईओ, एलन मस्क अपनी इस कार के 5 लाख से10 लाख यूनिट्स की बिक्री का अनुमान 2016 में ही लगा चुके थे और इंवेस्टर्स से बात करते हुए, टेस्ला मॉडल-वाई कार के लिए मस्क ने 2021 में कहा था कि, हम उम्मीद करते है ये कार दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और गाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाएगी. हालांकि ये जरूरी नहीं, कि ऐसा हो लेकिन इसकी संभावना है.

टेस्ला की ईवी सेगमेंट में हिस्सेदारी

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ टेस्ला का दबदबा कायम है. जिसमें 17 ऑटोमोटिव कंपनियां भी शामिल हैं. यूएस में सभी तरह की पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने 7 प्रतिशत की बढोत्तरी हासिल की है.

टेस्ला यूएस में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना दबदबा बनाये हुए है. जबकि अन्य ऑटोमोबाइल्स कंपनियां जैसे फोर्ड जनरल मोटर्स, स्टॉलेंटिस, फॉक्सवैगन और हुंडई अभी भी जबरदस्त मुकाबला देने की कोशिश कर रहीं हैं.

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar 5-Door: अब 2024 में होगी महिंद्रा थार 5-डोर की लॉन्चिंग, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia का फ्यूचर प्लान, EV-CNG से करेगी इंडस्ट्री में धमाका
Kia का फ्यूचर प्लान, EV-CNG से करेगी इंडस्ट्री में धमाका
महंगी हो गई Citroen की ये कार, नया एडिशन हाल ही में हुआ लॉन्च
महंगी हो गई Citroen की ये कार, नया एडिशन हाल ही में हुआ लॉन्च
करोड़ों रुपये सस्ती हुई ये लग्जरी कार, जानिए कितना मिलेगा फायदा?
करोड़ों रुपये सस्ती हुई ये लग्जरी कार, जानिए कितना मिलेगा फायदा?
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget