एक्सप्लोरर

Tesla Model S और Model X का सफर खत्म! कभी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें अब हुईं बंद, जानें वजह

टेस्ला (Tesla) ने आधिकारिक तौर पर अपने फ्लैगशिप मॉडल्स Model S और Model X का प्रोडक्शन रोक दिया है. इसके साथ ही उस दौर का भी अंत हो गया, जिसने कंपनी की शुरुआती सफलता की नींव रखी थी. आइए वजह जानते हैं.

Tesla ने अपनी दो सबसे पुरानी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों Model S और Model X का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी के CEO एलन मस्क ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि अब इन दोनों मॉडल्स के लिए नए कस्टम ऑर्डर नहीं लिए जाएंगे. फिलहाल कंपनी के पास दुनियाभर में 600 से भी कम यूनिट्स बची हैं, जिन्हें ग्राहक सिर्फ स्टॉक में मौजूद विकल्पों के रूप में खरीद सकते हैं. इनमें से ज्यादातर गाड़ियां अमेरिका में उपलब्ध हैं.

पहले ही मिल गए थे संकेत

Tesla का ये फैसला अचानक नहीं आया है. कंपनी ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे. 2025 की चौथी तिमाही की कमाई से जुड़ी कॉल के दौरान एलन मस्क ने कहा था कि इन मॉडल्स का प्रोडक्शन धीरे-धीरे कम किया जाएगा. उन्होंने इसे एक “सम्मानजनक विदाई” बताया था और ग्राहकों से कहा था कि वे आखिरी मौका रहते ऑर्डर दे दें. इसके बाद से ही यह साफ हो गया था कि कंपनी अब अपने पुराने मॉडल्स से आगे बढ़ना चाहती है और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान देना चाहती है.

कभी सबसे ज्यादा बिकने वाली EV थीं

Model S को 2012 में लॉन्च किया गया था और यह Tesla की पहली बड़ी सफलता बनी थी. 2015 और 2016 में यह दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्लग-इन इलेक्ट्रिक कार बन गई थी. इसके बाद 2015 में Model X को लॉन्च किया गया, जो अपने खास Falcon-wing दरवाजों के लिए काफी मशहूर हुई. इन दोनों मॉडल्स की कुल मिलाकर 6 लाख 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स दुनियाभर में बिकी हैं. 

बिक्री में आई गिरावट बनी बड़ी वजह

पिछले कुछ सालों में इन दोनों मॉडल्स की बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिली है. Tesla ने 2023 से इनके अलग-अलग बिक्री आंकड़े जारी करना भी बंद कर दिया था और इन्हें “अन्य मॉडल्स” की कैटेगरी में शामिल कर दिया था. 2025 के बीच में कंपनी ने इन कारों में कुछ छोटे बदलाव किए और कीमत भी बढ़ाई, लेकिन इससे बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा. बाजार में नए और ज्यादा एडवांस लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों के आने से इनकी मांग कम होती चली गई.

आगे क्या है Tesla की Planning?

Tesla अब अपने नए मॉडल्स और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दे रही है. कंपनी का फोकस अब Model 3, Model Y और आने वाले नए प्रोजेक्ट्स पर है. जैसे-जैसे बाजार में कंपटीशन बढ़ रही है, Tesla भी अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है.

ये भी पढ़ें: Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
बारिश में कार के अंदर घुस गया पानी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा लाखों का नुकसान
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget