एक्सप्लोरर

Tesla को पछाड़कर नंबर 1 बनी BYD, फिर भी क्यों गिरा प्रॉफिट? जानें असली वजह

BYD Profit Decline: BYD ने बिक्री में Tesla को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का मुनाफा घट गया। जानें इसके पीछे की असली वजह जानते हैं.

दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने साल 2025 में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. कंपनी की कुल कमाई 116 अरब डॉलर तक पहुंच गई, जो Tesla से भी ज्यादा है. जहां Tesla की आय करीब 94.8 अरब डॉलर रही, वहीं BYD ने उसे पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, BYD ने 22.6 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं, जबकि Tesla की बिक्री 16.4 लाख यूनिट रही. इस तरह BYD अब दुनिया की सबसे बड़ी EV कंपनी बन गई है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी सफलता के बाद भी कंपनी का मुनाफा घट गया है. आइए इसके पीछे की वजह जानते हैं.

मुनाफा घटने की बड़ी वजह क्या है?

BYD के मुनाफे में कमी की सबसे बड़ी वजह है बढ़ती कंपटीशन और कीमतों में गिरावट. खासकर चीन के बाजार में EV कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. यहां Geely जैसी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे BYD को अपनी गाड़ियों के दाम कम करने पड़े हैं. जब कंपनियां ज्यादा बिक्री के लिए कीमत कम करती हैं, तो उनका मुनाफा घट जाता है. यही BYD के साथ भी हुआ है. इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में चीन में BYD की बिक्री में गिरावट भी देखी गई है. 2026 की शुरुआत में कंपनी की बिक्री में करीब 36% की कमी आई है. इससे भी मुनाफे पर असर पड़ा है.

नई टेक्नोलॉजी और ग्लोबल प्लान

मुनाफा कम होने के बावजूद BYD अब भविष्य के लिए तैयारी कर रही है. कंपनी नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जैसे नई ब्लेड बैटरी, जो बहुत कम समय में चार्ज हो सकती है. इसके साथ ही नए मॉडल भी लॉन्च किए जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. BYD अब सिर्फ चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहती. कंपनी Brazil, Argentina और UK जैसे देशों में तेजी से अपने कारोबार को बढ़ा रही है. उसका टारगेट है कि 2026 तक विदेशों में ज्यादा गाड़ियां बेची जाएं, जिससे कमाई बढ़ सके.

EV की बढ़ती मांग से मिलेगा फायदा

दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ने से लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है. इससे BYD जैसी कंपनियों को भविष्य में फायदा मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल प्राइस वॉर और कंपटीशन के कारण कंपनी को मुनाफे में दबाव झेलना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Mahindra की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही MG की नई SUV, रेंज जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget