एक्सप्लोरर

इस दिन उठेगा Tata Safari 2021 से पर्दा, जानें कब लॉन्च हो रही ये मोस्ट अवेटेड SUV

Tata Safari 2021 के लिए कंपनी ने पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी. आप इस कार को 30000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. इसमें मूड लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM और सनरूफ जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Motors की मोस्ट अवेटेड कार Tata Safari 2021 की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा हो गया है. ये कार 22 फरवरी को भारत में दस्तक देगी. कंपनी ने इस कार का एक टीजर जारी किया है, जिससे इसकी लॉन्चिंग डेट कंफर्म हुई है. इस एसयूवी 6 वेरिएंट लॉन्च करेगी जिसमें XE, XM, XT, XT +, XZ और XZ+ वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश की जाएगी. आइए जानते हैं इस शानदार एसयूवी के फीचर्स और इंजन के बारे में.

मिलेंगे ये फीचर्स नई Tata Safari में LED DRLs, LED टेल लैम्प्स, ट्विन एग्जॉस्ट, स्टेप्ड रूफ, रियर स्पॉइलर और 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. नई कार में क्रोम ग्रिल, ज़ेनॉन HID प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे खास एक्सटीरियर फीचर्स होंगे. इंटीरियर में ऑयस्टर व्हाइट कलर स्कीम पर बेस्ड केबिन है. जिसमें ऐश वुड-थीम वाला डैशबोर्ड कार को प्रीमियम लुक देता है. इसके अलावा 8.8 इंच का फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिस्प्ले वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर जेबीएल म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कार में सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग सेटअप, आल 4 डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा मूड लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM और सनरूफ जैसे स्पेशल फीचर्स भी हैं.

दमदार है इंजन New Tata Safari का इंजन- नई सफारी में Kryotec 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि टाटा हैरियर में भी किया गया था. ये इंजन 170PS की मैक्सिमम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AT टॉर्क कन्वर्टर से जोड़ सकते हैं. कार में 3 अलग-अलग ड्राइव मोड दिए हैं जिनमें- इको, सिटी और स्पोर्ट मोड शामिल हैं. कार में नॉर्मल, वेट और रफ टेरेन रिस्पॉन्स मोड भी दिए गए हैं.

Hyundai Creta से होगा मुकाबला टाटा सफारी की मार्केट में दमदार पहचान है लेकिन इस सेगमेंट में अब कई ऐसी शानदार कार आ रही हैं, जो टाटा सफारी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं. नई टाटा सफारी को Hyundai की मोस्ट डिमांडिंग कार Creta से होगा. नई जनरेशन क्रेटा के एक्सीटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें 3D कास्कैडिंग ग्रिल, बड़े LED हेडलैंप्स, नया स्पिल्ट LED डेटाइम रनिंग लैंप्स के अलावा 17 इंच के डायमंड कट वाला एलॉय व्हील्स भी दिया गया है. इंटीरियर में 10.25 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टवॉच एप की कनेक्टिविटी, पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और इलेक्ट्रकि पार्किंग ब्रेक जैसी सुविधाएं हैं. इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर का VGT डीजल और 1.4 लीटर टर्बो GDI पेट्रोल इंजन मिलेगा. Creta की कीमत 11.12 लाख से 20.38 लाख के बीच है.

ये भी पढ़ें

MG Hector, Tata Harrier, Jeep Compass और Tucson कौन सी कार है सबसे सस्ती, जानिए प्राइस लिस्ट 18 फरवरी को लॉन्च होगा Honda HR-V हाइब्रिड, Jeep Compass से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget