एक्सप्लोरर

18 फरवरी को लॉन्च होगा Honda HR-V हाइब्रिड, Jeep Compass से होगा मुकाबला

हाइब्रिड कार में अगर आप एक दमदार एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो जल्द ही होंड एचआर-वी इलेक्ट्रिक लॉन्च होने वाली है. आइये जानते हैं इस कार में क्या होगा खास.

Honda की दमदार Honda HR-V जल्द लॉन्च होने वाली है. इंटरनेशनल मार्केट में इस कार को 18 फरवरी को पेश किया जाएगा. होंडा की ये कार एक फेमस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जिसका हाइब्रिड वर्जन अब कंपनी लॉन्च करने जा रही है. Honda HR-V एसयूवी के रियर प्रोफाइल की एक टीज़र इमेज हाल ही में जारी की गई थी. जिसमें इसके फीचर्स से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी. आइये जानते हैं कैसे होंगे इस कार के फीचर्स.

न्यू जेनरेशन एचआर-वी एक इलेक्ट्रिक एसयूवी नहीं है, लेकिन इस कार को एक मजबूत हाइब्रिड वर्जन में लॉन्च किया जाएगा. एचआर-वी में कंपनी e:HEV पॉवरट्रेन का इस्तेमाल करेगी. जिसका उपयोग नई जेनरेशन होंडा सिटी हाइब्रिड में भी किया गया है. हालांकि होंडा सिटी हाइब्रिड को भारत में पेश नहीं किया गया. इस हाइब्रिड सिस्टम में 1 पेट्रोल इंजन और 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आप कार को किसी भी हाईब्रिड मोड़, पेट्रोल मोड़ और फुली इलेक्ट्रिक मोड़ में बदल सकते हैं.

माना जा रहा है कि पुराने HR-V मॉडल से नए मॉडल में अधिक कूप जैसी एसयूवी स्टाइल हो सकती है. नई एचआर-वी में एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी डीआरएलएस का इस्तेमाल कर सकती है. पुराने मॉडल के मुकाबले नई कार में चौड़े फ्रंट ग्रिल के साथ पुराने नोज ग्रिल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ड्यूल-टोन मशीन कट अलॉय व्हील्स के साथ साइड बॉडी और व्हील आर्च पर क्लैडिंग दे सकती है. साथ ही इंटीरियर में नया टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल हो सकता है, जिसमें एप्पल कार प्ले और ऑटो एंड्रॉयड का सपोर्ट दिया जा सकता है.

इसके इंजन की बात करें तो कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी. नई जेनरेशन होंडा सिटी हाइब्रिड में कंपनी ने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो पेट्रोल पर 98ps की पावर और 127nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर109ps की पावर और 253nm का टॉर्क देती है. वहीं दूसरी मोटर केवल स्टार्टर-जनरेटर की तरह काम करती है. इसी तरह नई होंडा एचआर-वी में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगा. ग्लोबल मार्केट में आने वाली इस कार में 3 और इंजन के ऑप्शन हो सकते हैं जिसमें 1.5L टर्बो पेट्रोल, 1.8L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5 टर्बो डीजल इंजन हो सकता है इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर पर होंगे.

नई होंडा एचआर-वी को टक्कर देने के इंटरनेशनल मार्केट में कई शानदार कार हैं लेकिन भारत में इस कार का मुकाबला मार्केट में मौजूद Tata Harrier, Jeep Compass और Citroen SUV जैसी बड़ी कारों से होगा.

Jeep Compass- जीप कंपास की बात करें तो इस कार में दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल मिलेगा. पेट्रोल इंजन में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 163 hp की पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका डीजल इंजन 2.0 लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन है, जो 173 hp का पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. दोनों इंजन में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है. इस SUV के हायर स्पेसिफिक वर्जन्स में फोर व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. बात करें इसके लुक और डिजाइन की तो इसमें सिग्नेचर 7 स्लॉट ग्रिल में फ्रंट कैमरा दिया गया है. एसयूवी में अपडेटेड एलईडी प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, स्किड प्लेट और फॉग लैंप को नए लुक के साथ पेश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget