एक्सप्लोरर

Tata Punch: साउथ अफ्रीका में भी लॉन्च हुई Tata Punch, भारत से महंगी या सस्ती?

Tata Punch साउथ अफ्रीका के बाजार में नए अवतार के साथ लॉन्च हुई है. यहां SUV की कीमत भारतीय मॉडल से काफी ज्यादा है, ऐसे में जानिए इसके फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी.

Tata Punch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में छोटी SUV की मांग लगातार बढ़ रही है. कस्टमर ऐसी गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं, जिनमें कम कीमत के साथ अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर सेफ्टी और आधुनिक फीचर्स मिलें. इसी वजह से Tata Punch ने भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब कंपनी ने इस लोकप्रिय SUV को साउथ अफ्रीका के बाजार में भी नए अपडेटेड अवतार के साथ लॉन्च कर दिया है.

Tata मोटर्स ने 29 अक्टूबर 2026 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अपनी नई पंच को लॉन्च किया. कंपनी ने इसे वहां के बाजार में Motus Holdings के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है. भारतीय कस्टमर्स के बीच लोकप्रिय रही इस SUV को अब विदेशी कस्टमर्स के लिए भी नए डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के साथ उतारा गया है. खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका में इसकी शुरुआती कीमत भारतीय बाजार के मुकाबले काफी ज्यादा है.

साउथ अफ्रीका में Tata Punch की कीमत

साउथ अफ्रीका में Tata Punch को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 2,24,900 साउथ अफ्रीकी रैंड रखी गई है. भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह करीब 12.8 लाख रुपये बैठती है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2,69,900 रैंड यानी लगभग 15.4 लाख रुपये है. जबकि, भारतीय बाजार में Tata Punch की कीमत लगभग 5.74 लाख रुपये से शुरू होकर 10.76 लाख रुपये तक जाती है. साउथ अफ्रीका में पंच की कीमत भारतीय मॉडल से काफी ज्यादा दिखाई देती है. इसकी वजह सिर्फ गाड़ी के फीचर्स नहीं हैं. दोनों देशों में टैक्स व्यवस्था, आयात-निर्यात का खर्च, स्थानीय बाजार की परिस्थितियां और कीमत तय करने का तरीका अलग-अलग है.

इंजन में क्या मिलेगा खास?

साउथ अफ्रीका में Tata Punch को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें पहला 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 65kW की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. दूसरा विकल्प 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है. यह इंजन 88kW की पावर और 170Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. खास बात यह है कि साउथ अफ्रीका में पंच के साथ पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Second Hand Car: सेकंड हैंड कार की जरूर देखें सर्विस हिस्ट्री, ये चीजें जरूर करें चेक

फीचर्स और सेफ्टी में दमदार है SUV

फीचर्स की बात करें तो साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई नई पंच को कई आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसमें वेरिएंट के अनुसार 8 इंच या 10.25 इंच का HD Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा भी दी गई है. इसके अलावा SUV में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा और वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. हालांकि इन सुविधाओं की उपलब्धता अलग-अलग वेरिएंट पर निर्भर करती है.

कंपनी दे रही 5 साल की वारंटी

सेफ्टी के मामले में कंपनी ने सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. SUV को भारत में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. साउथ अफ्रीका में Tata Punch के साथ कंपनी 5 साल या 1,25,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है. इसके अलावा कस्टमर्स को 2 साल या 30,000 किलोमीटर का सर्विस प्लान भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Maserati Controversy: लग्जरी Maserati पर क्यों भड़के गौतम सिंघानिया? जानें पूरा मामला
लग्जरी Maserati पर क्यों भड़के गौतम सिंघानिया? जानें पूरा मामला
Bike Safety Tips: चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
चप्पल पहनकर बाइक चलाने से कैसे हो सकती है दुर्घटना, जानें काम की बात
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
Delhi Traffic Rules: क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
जब ऐश्वर्या राय को सुष्मिता से मिली हार, डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय: डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
भोजपुरी एक्ट्रेस डिंपल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़, पुलिस ने भांजी लाठी
Embed widget