रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
अगर आप दुनिया की सबसे महंगी लग्जरी कारों में शामिल Rolls-Royce का शोरूम खोलना चाहते हैं, तो यह आसान नहीं है. जानिए इसके लिए लागत, जगह और कंपनी से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में.

भारत में लग्जरी कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है. पहले जहां महंगी कारों का शौक केवल कुछ चुनिंदा बिजनेसमैन और अमीर लोगों तक सीमित था, वहीं अब युवा और बिजनेस परिवारों के बीच भी लग्जरी गाड़ियों का क्रेज बढ़ रहा है. Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी कंपनियों के साथ Rolls-Royce का नाम भी इस सेगमेंट में बेहद खास माना जाता है. इस ब्रांड की कारें केवल अपनी कीमत के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार डिजाइन, बेहतरीन कारीगरी और कस्टमर्स की पसंद के मुताबिक कस्टमाइजेशन के लिए भी जानी जाती हैं.
ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर Rolls-Royce का शोरूम कैसे खोला जा सकता है या इसे खोलने के लिए कितने रुपये की जरूरत होगी? ऐसे में आइए जानते हैं कि आम बिजनेसमैन भी इस ब्रांड की डीलरशिप ले सकता है या इसके लिए कंपनी की विशेष शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं.
क्या Rolls-Royce की फ्रेंचाइजी मिलती है?
Rolls-Royce Motor Cars की डीलरशिप सामान्य फ्रेंचाइजी मॉडल की तरह उपलब्ध नहीं होती. कंपनी अपने ऑथराइज्ड डीलर पार्टनर के जरिए कारों की बिक्री और कस्टमर्स को सर्विस देती है. इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति केवल इंवेस्ट करके सीधे Rolls-Royce का शोरूम नहीं खोल सकता. इसके लिए कंपनी की मंजूरी और निर्धारित प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स को पूरा करना जरूरी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑथराइज्ड डीलर नेटवर्क की जानकारी उपलब्ध है. भारत में भी इसके ऑथराइज्ड डीलर पार्टनर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
शोरूम खोलने की लागत
Rolls-Royce ने भारत में अपनी डीलरशिप शुरू करने के लिए कोई सार्वजनिक फ्रेंचाइजी फीस या इंनवेस्ट के बारे में जानकारी नहीं दी है. हालांकि इस ब्रांड का शोरूम सामान्य कार डीलरशिप से काफी अलग होता है. इसमें प्रीमियम लोकेशन, शानदार इंटीरियर, विशेष डिस्प्ले एरिया, कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए अलग जगह और ट्रेंड कर्मचारियों की जरूरत होती है. इसके अलावा सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स, स्टाफ, सुरक्षा और ऑपरेशनल खर्च के लिए भी पैसों की आवश्यकता होती है.
शोरूम की लोकेशन होनी चाहिए खास
Rolls-Royce जैसी अल्ट्रा लग्जरी कारों के शोरूम के लिए लोकेशन बेहद महत्वपूर्ण होती है. आमतौर पर ऐसे शोरूम बड़े शहरों और उन इलाकों में बनाए जाते हैं, जहां हाई-नेटवर्थ कस्टमर रहते हैं. शोरूम में केवल कारों को दिखाना ही काफी नहीं होता, बल्कि कस्टमर्स को एक खास एक्सपीरियंस देना भी जरूरी होता है. अक्टूबर 2026 में कंपनी ने चेन्नई में अपने नए लग्जरी शोरूम का उद्घाटन किया. इसमें कस्टमर्स के लिए विशेष Bespoke Commissioning Atelier भी बनाया गया है, जहां वे अपनी पसंद के अनुसार कार को कस्टमाइज करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: E100 Fuel: आम पेट्रोल कार में क्यों नहीं डाल सकते E100 Fuel? जानें क्या है वजह






















